How to become Supreme Court lawyer: भला किस छात्र का सपना नहीं होगा कि वह सुप्रीम कोर्ट का वकील (Supreme Court Lawyer) बने. यह ऐसा करियर ऑप्शन है, जिसमें सम्मान तो है ही, साथ ही तेजी से करियर ग्रोथ होती है और कमाई भी अच्छी होती है. अगर आप भी सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने का सपना देखते हैं तो जानें इसके लिए कौन सा कोर्स करना पड़ता है.
सुप्रीम कोर्ट का वकील बनने के लिए कोर्स
सुप्रीम कोर्ट हो या अन्य कोई भी कोर्ट, वकालत करने के लिए जरूरी होती है वकील की डिग्री. जिसे LLB (Bachelor of Laws) भी कहा जाता है. यह कानून की बेसिक डिग्री होती है, जिसके बिना वकालत नहीं की जा सकती है. लॉ में बैचलर्स करना अनिवार्य है.
LLB के प्रकार
लॉ में बैचलर डिग्री करने के कई विकल्प हैं. आपने 12वीं में जो स्ट्रीम ली हो, उसके अनुसार भी लॉ में बैचलर डिग्री कर सकते हैं. लॉ में बैचलर डिग्री के प्रमुख कोर्स इस तरह के हैं-
- 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स- ये 12वीं के बाद किया जाता है. इसके तहत BA LLB, BBA LLB, BCom LLB आदि किए जा सकते हैं. जैसे 12वीं में कॉमर्स पढ़ चुके छात्र BCom LLB कर सकते हैं.
- 3 साल का कोर्स- ये कोर्स वे करते हैं जो किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन कर चुके हैं. और उसके बाद लॉ पढ़ना चाहते हैं.
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के वकील
सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने के लिए केवल LLB करना ही काफी नहीं होता है. नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होते हैं:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB डिग्री पूरी करें.
- LLB के बाद बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करें.
- All India Bar Examination (AIBE) परीक्षा पास करना जरूरी होता है. इसके बाद वकालत करने का लाइसेंस मिलता है.
- शुरुआत में किसी सीनियर वकील के साथ काम करके अनुभव लें.
- वकालत करने का कम से 4 से 5 साल का अनुभव हो जाता है तो सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की जा सकती है.
एयरपोर्ट पर नौकरी कैसे मिलती है, कितनी होती है सैलरी
कैसे बनते हैं एडवोकेट
अगर आप सुप्रीम कोर्ट में सीधे केस फाइल करना चाहते हैं, तो आपको AOR (Advocate on Record) बनना होगा. इसके लिए वकालत में 5 साल का अनुभव चाहिए, साथ में सुप्रीम कोर्ट AOR परीक्षा पास करनी होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं