West Bengal Board Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने WB माध्यमिक परिणाम जारी करने की तारीखों की घोषणा कर दी है. WBBSE माध्यमिक 10वीं का रिजल्ट 2 मई को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी किए जाएंगे, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष और एडहॉक कमेटी करेंगे. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट iresults.net\wbbse-app\ पर उपलब्ध होंगे. छात्र अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने WB बोर्ड माध्यमिक परिणाम 2025 की जांच कर सकेंगे.
सुबह 9 बजे जारी होगा रिजल्ट
स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट से टेंटेटिव मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. WBBSE माध्यमिक कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक सुबह 9:45 बजे से एक्टिव हो जाएंगे. पश्चिम बंगाल के स्कूलों को 2 मई को सुबह 10 बजे से बोर्ड के अपने संबंधित कैंप कार्यालयों से कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र मिलेंगे. BBSE माध्यमिक कक्षा 10वीं के नतीजे 2 मई को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट लिंक सुबह 9:45 बजे से एक्टिव हो जाएगा. जिन छात्रों को किसी विषय में कम्पार्टमेंट है, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं, जिसकी तिथि और शेड्यूल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मार्कशीट में ये डिटेल्स होगी मेंशन
इस बार छात्र मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी रिजल्ट देख सकेंगे. WB बोर्ड माध्यमिक कक्षा 10 की मार्कशीट में छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों का उल्लेख किया गया है. छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि स्कोरकार्ड अनंतिम होगा. इसलिए, छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट एकत्र करने की जरूरत है. ऑनलाइन स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि के साथ-साथ अलग-अलग विषयों में प्राप्त नंबर आदि की जानकारी होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं