Punjab Board PSEB Class 10th, 12th Result 2025: बोर्ड रिजल्ट के सीजन में कई स्टेट बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बीच, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) इस महीने के अंत तक पंजाब बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, परिणाम जारी करने के संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपने परिणाम देख सकेंगे और आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के साथ-साथ NDTV के https://ndtv.in/education/results पेज पर अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं, जबकि पीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई हैं.
पीएसईबी 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. छात्र रिजल्ट की घोषणा के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.
साल 2024 में, परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 मार्च तक हुईं और बोर्ड द्वारा रिजल्ट का ऐलान 18 अप्रैल को किया गया था. पिछले साल पीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 97.24 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. लुधियाना की अदिति ने परीक्षा में टॉप किया था. लुधियाना की अलीशा शर्मा और अमृतसर की करमनप्रीत कौर ने पिछले साल 99.23 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था. वहीं 2024 में पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 2,81,098 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,73,348 छात्र उत्तीर्ण हुए.
पिछले साल कुल 2,84,452 छात्रों ने पीएसईबी पंजाब बोर्ड की परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,64,662 छात्र परीक्षा में सफल हुए। लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एकमप्रीत सिंह ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.74 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90.74 प्रतिशत रहा.
How to check Punjab Board PSEB 10th, 12th Result 2025 |पंजाब बोर्ड PSEB 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025
पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर, 'रिजल्ट' सेक्शन देखें.।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक चुनें.
आवश्यक विवरण का उपयोग करके लॉग इन करें और सबमिट करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं