विज्ञापन

Air Force Recruitment 2026 : भारतीय वायुसेना में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन

Air Force Recruitment 2026 : भारतीय वायुसेना ने MTS ग्रुप C के 6 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. सिलेक्शन लिखित परीक्षा और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा.

Air Force Recruitment 2026 : भारतीय वायुसेना में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन
उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भारतीय वायुसेना की तरफ से जारी Annexure-I के तय फॉर्मेट में हिंदी या इंग्लिश भाषा में टाइप कर भरना होगा.

Air Force Recruitment 2026 : अगर आप 10वीं पास हैं और भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. इंडियन एयरफोर्स ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) ग्रुप C सिविलियन पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत HQ मेंटेनेंस कमांड में कुल 6 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और पात्र भारतीय नागरिक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस दौरान एप्लीकेशन फ्रॉम तय फॉर्मेट में भरकर संबंधित पते पर डाक के जरिए भेजना होगा. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 है.

सिलेक्शन प्रोसेस 

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा (Written Exam) के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी करने से पहले सभी आवेदनों की जांच की जाएगी, जिसमें उम्र, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और जरूरी डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन शामिल होगा.

लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. प्रश्नपत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा.

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए मूल प्रमाणपत्र और आवेदन के साथ जमा किए गए डॉक्युमेंट्स की कॉपी जमी करनी होंगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा में पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास वॉचमैन, लस्कर, गेस्टेटनर ऑपरेटर या माली के रूप में किसी संस्था या संस्थान में कम से कम एक साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए. आवेदकों की उम्र 18 साल से 25 साल होनी चाहिए. उम्र की कैलकुलेशन 27 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.

सैलरी और जरूरी डॉक्युमेंट्स 

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार सैलरी और दूसरे सरकारी अलाउंस मिलेंगे. आवेदन के साथ एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, उम्र, वर्क एक्सपीरियंस, टेक्निकल क्वालिफिकेशन, दिव्यांग (PwBD) सर्टिफिकेट तथा जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) की कॉपी सेल्फ अटेस्ट करनी होंगी. ओबीसी उम्मीदवारों को वैलिड नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को तय फॉर्मेट में इनकम एवं संपत्ति सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होगा.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भारतीय वायुसेना की तरफ से जारी Annexure-I के तय फॉर्मेट में हिंदी या इंग्लिश भाषा में टाइप कर भरना होगा. आवेदन के साथ हाल ही की सेल्फ सर्टिफाइड पासपोर्ट साइज फोटो तथा उसी फोटो की दो एक्स्ट्रा कॉपी भी अटेस्ट करनी होंगी. इसके अलावा 10 रुपए के डाक टिकट लगा हुआ खुद का पता लिखा एक लिफाफा भी आवेदन के साथ भेजना अनिवार्य है. लिफाफे पर आवेदन किए गए पद का नाम और केटेगरी लिखनी होगी.

पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म कमांडेंट, IAM, IAF, विमानपुरा पोस्ट, बेंगलुरु – 560017 के पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा. आखिरी तारीख के बाद प्राप्त या विज्ञापन पब्लिश होने से पहले भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. भारतीय वायुसेना ने साफ किया है कि डाक में होने वाली किसी भी देरी की जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी. इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपना आवेदन भेजने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- DRDO में बिना परीक्षा नौकरी का मौका: ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Air Force MTS Recruitment 2026, IAF MTS Vacancy 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com