हाल ही में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट आया है. उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र की रहने वाली फैरुज फातिमा का दावा है कि सिविल सेवा परीक्षा में उसने 708वीं रैंक हासिल की है. इस खबर के बाद उनके परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई. साथ ही लोगों का बधाई देने का तांता लग गया. पूरे क्षेत्र में भी यह खबर आग की तरह फैल गई. लेकिन फैरुज फातिमा की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने के दावे को केरल की फैरुज फातिमा एम. ने खारिज किया है. केरल की फैरुज फातिमा एम. के मुताबिक यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की 708 रैंक उसने हासिल की है ना की रुड़की की फैरुज फातिमा ने.
रुड़की की रहने वाली फैरुज फातिमा के पिता ट्रक ड्राइवर है. फैरुज फातिमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई यूपी बोर्ड से पूरी की है. फैरुज फातिमा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली गई थी. लगातार यहां रहकर इस एग्जाम की तैयारी की. फिलहाल फैरुज फातिमा आरबीआई में सहायक प्रबंधक के पद पर काम कर रही है.
आरबीआई में कर रही है काम
साल 2024 में उन्होंने आरबीआई में सहायक प्रबंधक पद के लिए आवेदन किया था और फैरुज फातिमा का चयन भी हो गया था. फैरुज फातिमा ने अपनी बैंक की नौकरी के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के रिजल्ट के बाद फैरुज फातिमा ने दावा किया था कि उसने सिविल सेवा परीक्षा में 708 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है. लेकिन इस दावे को खारिज करते हुए केरल की फैरुज फातिमा एम. ने कहा कि ऑल इंडिया 708 भी रैंक उसने हासिल की है.
अब सिविल सेवा परीक्षा की 708 ऑल इंडिया रैंक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. यूपीएससी रिजल्ट जारी होने के बाद 15 से 20 दिन के अंदर ही मार्कशीट जारी कर देता है. ऐसे में मार्कशीट जारी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं