विज्ञापन

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में क्या होता है ड्रेस कोड? जानें किन चीजों की है पाबंदी

UPSC Civil Services Exam Dress Code: सिविल सर्विस एग्जाम के दिन क्या पहनकर जाना चाहिए और क्या नहीं, ये भी काफी मायने रखता है. अगर आयोग का नियम नहीं जानते, तो आपको एग्जाम हाल में एंट्री से रोका जा सकता है.

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में क्या होता है ड्रेस कोड? जानें किन चीजों की है पाबंदी
परीक्षा हॉल में आपको लगातार कई घंटे बैठना होता है, इसलिए कपड़ों का लूज और कंफर्ट होना सबसे ज्यादा मायने रखता है.

UPSC Civil Services Exam Dress Code: सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम (UPSC Prelims 2026) रविवार, 24 मई को है. परीक्षा की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, कैंडिडेट्स की धड़कनें तेज होना लाजमी है. यह एक ऐसी परीक्षा है, जिसमें तैयारी के साथ ही आपकी पर्सनालिटी भी मायने रखती है. ऐसे में ड्रेस भी काफी जरूरी हो जाता है. क्या आपने सोचा है कि परीक्षा के दिन आप पहनकर क्या जाने वाले हैं. कई बार सही कपड़े न होने की वजह से चेकिंग के वक्त सेंटर पर बिना बात की टेंशन हो जाती है. छोटे-छोटे नियम न पता होने की वजह से एंट्री में दिक्कत हो जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं UPSC में ड्रेस कोड क्या होता है और किन चीजों पर पाबंदी है.

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम का ड्रेस कोड क्या होता है

एग्जाम के दिन आपको क्या पहनकर जाना चाहिए, अगर वह आयोग की तरफ से पहले से ही फिक्स कर दिया जाए, तो उसे ही ड्रेस कोड कहा जाता है. हालांकि, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कोई खास यूनिफॉर्म या सरकारी ड्रेस कोड तय नहीं किया है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी पहनकर चले जाएं. एग्जाम सेंटर पर एंट्री और सुरक्षा जांच के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. नियम ये है कि हमेशा सिंपल और कंफर्टेबल कपड़े पहनें, कोई भी शो-ऑफ नहीं होना चाहिए.

लड़कों के लिए ड्रेस कोड

मई के महीने में देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी-खासी गर्मी है, इसलिए आपके कपड़े ऐसे होने चाहिए जो आपको पूरे समय आराम दें. आप हल्के रंग के सिंपल कॉटन शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर्स या जींस पहन सकते हैं. पैरों में नॉर्मल चप्पल, सैंडल या बिल्कुल सिपल जूते पहनें ताकि चेकिंग के वक्त उन्हें उतारने में समय न बर्बाद हो.

किन चीजों से बनाएं दूरी

हैवी जैकेट, ज्यादा जेबों वाले कार्गो पैंट, चमकीले और बड़े नारों (Slogans) वाले कपड़ों से बचें. इसके अलावा कैप (टोपी), धूप का चश्मा (Sunglasses) या लोहे-मेटल की चेन जैसी चीजें पहनकर न जाएं. हैवी बूट्स या बड़े सोल वाले जूते पहनने से सुरक्षाकर्मी आपको चेकिंग के लिए रोक सकते हैं.

लड़कियों के लिए ड्रेस कोड

परीक्षा हॉल में आपको लगातार कई घंटे बैठना होता है, इसलिए कपड़ों का लूज और कंफर्ट होना सबसे ज्यादा मायने रखता है. आप सिंपल सलवार-सूट, कुर्ती-लेगिंग्स, साड़ी या साधारण वेस्टर्न वियर पहन सकती हैं. बाल बिल्कुल साधारण तरीके से बांधें, ताकि मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के दौरान कोई रुकावट न आए.

किन चीजों से बचें

हैवी कढ़ाई (Embroidery) वाले, चमकीले या कई लेयर्स वाले कपड़ों से बचें. सोने-चांदी के महंगे गहने, हैवी नेकलेस, बड़े झुमके या बहुत सारी चूड़ियां पहनकर जाने की गलती बिल्कुल न करें. फुटवियर में हाई हील्स या टाइट सैंडल की जगह स्लीपर्स या फ्लैट्स को प्रॉयरिटी दें.

UPSC प्रीलिम्स में क्या-क्या ले जा सकते हैं

  • एडमिट कार्ड
  • वैलिड ID प्रूफ (आधार, पैन, वोटर आईडी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (अगर मांगी जाए)
  • ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल (कुछ सेंटर में)
  • ब्लैक बॉल पेन

किन चीजों पर पूरी तरह पाबंदी है

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्टवॉच या डिजिटल वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • कैलकुलेटर
  • ईयरफोन या हेडफोन
  • कोई नोट्स या बुक्स
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

यह भी पढ़ें- UPSC CSE Prelims परीक्षा कल, एग्जाम वालों को पता होनी चाहिए ये गाइडलाइंस, जानें किन चीजों पर होगी पाबंदी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com