विज्ञापन

नर्सरी में ही उठ गया था पिता का साया, सिलाई करने वाली मां के बेटे ने बिहार बोर्ड में किया Top

Bihar Board 10th Topper Success Story 2026 : समस्तीपुर के शमशीर अख्तर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में छठा स्थान हासिल किया. पिता के निधन के बाद सिलाई करने वाली मां ने बेटे को पढ़ाया और आज उसने पूरे बिहार में नाम रोशन किया.

नर्सरी में ही उठ गया था पिता का साया, सिलाई करने वाली मां के बेटे ने बिहार बोर्ड में किया Top
उन्होंने बताया कि छात्र शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है.

Bihar Result out 2026 : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है. मिल्लत अकैडमी के होनहार छात्र शमशीर अख्तर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 485 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में छठा स्थान हासिल किया है. इस शानदार सफलता से न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले का नाम रोशन हुआ है. इस सफलता के पीछे संघर्ष, त्याग और कड़ी मेहनत की एक प्रेरणादायक कहानी छिपी है.

शमशीर अख्तर स्वर्गीय जहांगीर अंसारी के पुत्र हैं. उनके पिता का निधन तब हो गया था, जब वह एलकेजी में पढ़ते थे. इतनी कम उम्र में पिता का साया सिर से उठ जाना किसी भी बच्चे के लिए बड़ी चुनौती होती है, लेकिन शमशीर ने इस कठिन परिस्थिति को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. छात्र की मां तरन्नुम प्रवीण सिलाई का काम कर किसी तरह परिवार का खर्च चलाती हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar board result out 2026 : बिहार बोर्ड की टॉपर पुष्पांजलि बनना चाहती हैं साइंटिस्ट, मैथ्स के टीचर हैं पिता

पैसे की तंगी लेकिन पढ़ाई में नहीं की कमी

आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी. अपनी मेहनत और त्याग के बल पर उन्होंने बेटे के सपनों को उड़ान देने का काम किया. उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत की और अपने बेटे को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया. छात्र शमशीर अख्तर ने भी अपनी मां तरन्नुम प्रवीण की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया और दिन-रात पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया. 

प्रिंसिपल ने की तारीफ

उसकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और आसपास के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं. विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है. 

उन्होंने बताया कि छात्र शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है. छात्र की इस कामयाबी पर स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. यह सफलता उन तमाम विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं.

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board Result, Samastipur Topper, Shamshir Akhtar, Millat Academy, Bihar Matric Topper 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com