उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने UP Scholarship Scheme 2026-27 के लिए आवेदन शुरु कर दिया है. ऐसे में अब 9वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले पात्र छात्र-छात्राएं आज यानी 11 अगस्त 2026 से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि यह छात्रवृत्ति योजना सामान्य (General), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए है. विभाग ने स्कूल लेवल और 12वीं के बाद की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग आवेदन कार्यक्रम जारी किए हैं. तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी फुल डिटेल...
कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन
कक्षा 9 से 12 तक के रिन्युअल छात्र, जो पहले से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं, के लिए रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट जमा करने की प्रोसेस 11 अगस्त से 25 2026.
वहीं फ्रेश (Fresh) एप्लिकेंट, जिनमें कक्षा 9 और 11 में नए प्रवेश लेने वाले छात्र शामिल हैं, 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कैसे होंगे स्कॉलरशिप के लिए सिलेक्ट
आवेदन जमा होने के बाद स्कूल लेवल पर वैरिफिकेशन किया जाएगा. इसके बाद डिस्ट्रिक्ट लेवल पर अधिकारियों द्वारा जांच होगी. फिर नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) डेटा में किसी तरह की गलती की जांच करेगा. सभी स्टेप पूरे होने और आवेदन एक्सेप्ट होगा फिर जाकर स्कॉलशिप के पैसे सीधे छात्रों के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाएगी.
कब तक आएगी स्कॉलरशिप
विभाग के अनुसार, कक्षा 9 से 12 के रिन्युअल स्टूडेंट्स को 25 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच जबकि फ्रेश एप्लिकेंट को 25 से 31 जनवरी 2027 के बीच स्कॉलरशिप एमाउंट मिलने की संभावना है.
दशमोत्तर स्कॉलशिप12वीं के बाद ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई या अन्य कोर्सेस में पढ़ रहे स्टूडेंट दशमोत्तर (Dashmottar) छात्रवृत्ति के तहत आवेदन कर सकेंगे.
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करें और ऑनलाइन प्रोसे पूरी करने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपनी संस्था में समय पर जमा करें.
यह भी पढ़ें- Azim Premji Scholarship 2026: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए हर साल 30,000, लड़कियां 31 अगस्त तक करें आवेदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं