SSC MTS Result: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) कर्मचारी परीक्षा, 2020 के अंतिम परिणाम की घोषणा ऑनलाइन मोड में कर दी है. इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं. परीक्षा में कुल 3887 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है. उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एसएससी एमटीएस मल्टी-टास्किंग भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध कराया गया है.
गुजरात टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए जारी हुआ रजिस्ट्रेशन डेट, नोटिफिकेशन जल्द
कुल 9754 उम्मीदवारों ने एसएससी एमटीएस पेपर 2 परीक्षा पास की थी और उन्हें अगले चरण दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया था. इनमें से कुल 3887 उम्मीदवारों को विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ के पद पर नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जारी किए गए रिजल्ट नोटिस के अनुसार, “चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है. यूजर डिपार्टमेंट उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव जारी करने से पहले सभी तरह से उम्मीदवारों की पात्रता की पूरी तरह से जांच करेगा.”
चयनित और गैर-चयनित उम्मीदवारों के विस्तृत अंक शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.
SSC MTS Result: एसएससी एमटीएस रिजल्ट कैसे चेक करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से परिणाम की जांच कर सकेंगे.
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- 'Result' पर क्लिक करें और “Other” अनुभाग पर जाएं
- एमटीएस 2020 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- एसएससी एमटीएस परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी
- डाउनलोड करें और अपने परिणाम की जांच करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं