UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए लाखों उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है. परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को दो पालियों में किया जा रहा है. पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली शाम 3 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं, परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं.
एनसीडीसी में प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती, MBA वाले भी कर सकते हैं आवेदन
UPSSSC PET 2022: महत्वपूर्ण जानकारी
प्राइमरी एलिजिबिल्टी टेस्ट के लिए लगभग 37 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और अनुमान है कि इस परीक्षा में लगभग 35 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. अभ्यर्थियों की संख्या इतनी अधिक होने के कारण यह तय है कि प्रतिस्पर्धा भी कठिन होगी. उम्मीदवारों को पेपर देते समय इस बात का आवश्यक रूप से ध्यान रखना चाहिए कि वे अनुमान पर उत्तर का विकल्प न चुने. इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है और तुक्का के आधार पर उत्तर देना परीक्षार्थियों के लिए भारी पड़ सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अच्छा स्कोर करने के लिए देना होगा इतने प्रश्नों का सही उत्तर
परीक्षा के लिए लाखों कैंडिडेट उपस्थित हो रहे है और ऐसे में ये जानना भी महत्वपूर्ण है कि एक अच्छा स्कोर करने के लिए या फिर भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए कितने अंको की आवश्यकता होती है. पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखते हुए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में किसी उम्मीदवार को कम से कम 75 से 80 सही उत्तर देने होंगे. उम्मीदवारों को गलत उत्तर देने से बचना चाहिए और जिन प्रश्नो के उत्तर उन्हें पता हैं उन्ही के उत्तर देने चाहिए.
आईआईटी मंडी में Non Teaching पोस्ट पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट भर दे फॉर्म
UPSSSC PET 2022: परीक्षा से पहले और परीक्षा के बाद क्या करें
परीक्षा से पहले सभी उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट देकर अभ्यास करना चाहिए साथ ही यह भी कोशिश करनी चाहिए कि वे पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें. परीक्षा के दिन पेपर लिखते समय पहले प्रश्नों को अच्छे से पढ़ें, उन्हें समझें उसके बाद ही उत्तर दें. परीक्षा के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे और आगामी भर्तियों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं