विज्ञापन

IAS-PCS की मुफ्त में होगी तैयारी, यूपी सरकार की इस फ्री कोचिंग स्कीम में ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से IAS और PCS की निःशुल्क कोचिंग के जरिए आप भी अपना करियर बेहतर बना सकते हैं. इस योजना के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के छात्रों को मुफ्त कोचिंग सुविधा दी जाती है.

IAS-PCS की मुफ्त में होगी तैयारी, यूपी सरकार की इस फ्री कोचिंग स्कीम में ऐसे करें आवेदन
चयनित उम्मीदवारों को रेजिडेंशियल कोचिंग सेंटरों में रहने की सुविधा भी मिलती है.

प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की ज्यादा फीस के कारण कई होनार स्टूडेंट्स पीछे रहे जाते हैं. पढ़ाई में तेज होने के बाद भी एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज का हिस्सा नहीं बन पाते हैं. ऐसे बच्चों के लिए यूपी सरकार की फ्री रेजिडेंशियल IAS-PCS कोचिंग स्कीम किसी वरदान से कम नहीं है. इस स्कीम के जरिए फ्री में कोचिंग दी जाती है. गरीब बैकग्राउंड के टैलेंटेड स्टूडेंट्स को एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज की तैयारी के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म दिया जाता है. उत्तर प्रदेश में चल रही फ्री रेजिडेंशियल IAS-PCS कोचिंग स्कीम युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इस योजना के तहत उम्मीदवारों को सिविल सेवा परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाती है.

एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होता है चयन

इस IAS-PCS कोचिंग स्कीम का हिस्सा बनने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने होता है. एग्जाम में पास हुए उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रोसेस के जरिए अलग-अलग रेजिडेंशियल कोचिंग सेंटर में एडमिशन दिया जाता है. उम्मीदवारों को रेजिडेंशियल कोचिंग सेंटरों में रहने की सुविधा भी मिलती है. रेगुलर क्लास आमतौर पर अगस्त से शुरू होती हैं. जो कि एक साल तक चलती हैं. अगर आप भी इस कोचिंगा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया को जान लें. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना के लिए केवल अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है. आवेदन समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के जरिए किया जा सकता है. दरअसल इस योजना का जिम्मा समाज कल्याण विभाग का है.  समाज कल्याण विभाग ही प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है.  एग्जाम पास करने वाले छात्रों को पूरे राज्य के 7 प्रमुख सेंटर्स में दाखिला मिलता है.

ये भी पढ़ें- कानपुर में काकादेव कोचिंग मंडी के 16 सेंटर सील, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में एजेंसियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Coaching 2026, UP Coaching Schools, Coaching Scheme For Students, IAS Coaching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com