विज्ञापन

UP Board Result 2026: अब 27 मार्च को भी नहीं जांची जाएंगी कॉपियां, क्या रिजल्ट में होगी देरी

UPMSP Result 2026 : इन दो दिनों में किसी भी मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों को उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी. यह निर्णय शिक्षकों को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से त्योहार मनाने का अवसर देगा.

UP Board Result 2026: अब 27 मार्च को भी नहीं जांची जाएंगी कॉपियां, क्या रिजल्ट में होगी देरी
अब 27 मार्च को भी राम नवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है.

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षा 2026 की आंसर कॉपीज के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. राम नवमी के त्योहार को देखते हुए शासन ने अवकाश की अवधि बढ़ा दी है, जिसके चलते अब 27 मार्च 2026 को भी मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां नहीं जांची जाएंगी. ऐसे में अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों और अभिभावकों के दिमाग में सवाल उठ रहा है कि कहीं दो दिन कॉपियों का मूल्यांकन न होने से रिजल्ट आने में देरी न हो. 

बोर्ड रिजल्ट पर क्या असर पड़ेगा

तो आपको बता दें कि आमतौर पर मूल्यांकन काम में देरी से रिजल्ट पर प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार विभाग का मानना है कि दो दिनों के अवकाश से समय-सारणी पर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा.बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों को निर्देश दिया है कि अवकाश के बाद कार्य में तेजी लाई जाए ताकि तय समय सीमा के अंदर रिजल्ट जारी किए जा सकें.

यह भी पढ़ें : UP Board Result 2026: अब कंप्यूटर ऑपरेटर सीधे चढ़ाएंगे नंबर, क्या 15 दिन पहले आ जाएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

क्या है पूरा मामला?

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव, भगवती सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र (पत्रांक: मा०शि०प०/सिस्टम सेल/1700) के अनुसार, पहले केवल 26 मार्च को राम नवमी के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था. हालांकि, शासन की नवीनतम विज्ञप्ति (संख्या 1/1279911/2026) के बाद अब 27 मार्च को भी राम नवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है.

शिक्षकों और केंद्रों के लिए निर्देश

इस आदेश का सीधा अर्थ यह है कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में चल रहा मूल्यांकन कार्य अब दो दिनों के लिए स्थगित रहेगा. परिषद ने स्पष्ट किया है कि:

26 मार्च 2026: पूर्व निर्धारित अवकाश (राम नवमी).

27 मार्च 2026: नया घोषित अवकाश.

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Exam 2026, UPMSP Evaluation Update, Ram Navami Holiday 2026, UP Board Copy Checking Date, Madhyamik Shiksha Parishad Prayagraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com