UP Board 10th Result 2026, UPMSP High School Sarkari Result Download Link LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) आज 4 बजे 10वीं के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in जारी कर देगा. इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा कल ऑफिशियल एकाउंट पर दे दी गई थी. बता दें 10वीं के परिणाम बोर्ड सचिव भगवती सिंह बोर्ड दफ्तर में प्रेसवार्ता कर जारी करेंगे. ऐसे में आज लाखों छात्र और उनके माता-पिता वेबसाइट पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा रिजल्ट results.digilocker.gov.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा. हर बार की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की भी लिस्ट जारी करेगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं. हाईस्कूल (10वीं) में 27,50,945 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं हैं. इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं. बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 8033 परीक्षा केंद्रों पर कराई गईं थीं. इसके अलावा आप ndtv.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इस लिंक पर जाकर एक साथ देखें- 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
NDTV के माध्यम से UPMSP कक्षा 10 का परिणाम देखने के लिए सीधा लिंक
NDTV के माध्यम से UPMSP कक्षा 12 का परिणाम देखने के लिए सीधा लिंक
बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट का लिंक
यह भी पढ़ें: UP Board 10th, 12th Result 2026 Date LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट NDTV पर करें चेक, ये रहा QR कोड
UP Board 10th Result 2026 LIVE UPDATES:
UP Board 10th Result 2026 LIVE: कंपार्टमेंट एग्जाम कौन दे सकता
UP Board 10th Result 2026 LIVE: जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा. : कंपार्टमेंट के जरिए एक साल बचाने का मौका बच्चों को दिया जाएगा.
UP Board Result: एक घंटे में जारी होने जा रहा है 10वीं क्लास का रिजल्ट
UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में एक घंटे का समय बचा है. महज एक घंटे में यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.
UP Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल का पास प्रतिशत
UP Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा था.
UP Board 10th Result 2026 LIVE:10वीं क्लास पास करने के लिए कितने अंक चाहिए
UP Board 10th Result 2026 LIVE: UPMSP 10वीं क्लास में पास होने के लिए छात्रों को हर सबजेक्ट में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है. वहीं जिन विषयों में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों शामिल हैं, उनमें दोनों के कुल अंक मिलाकर पास प्रतिशत निकाला जाएगा.
UP Board Result Live: क्यूआर कोड स्कैन करें और देखें अपना रिजल्ट

UP Board Class 10th Result LIVE: रिजल्ट जारी होने से पहले प्रयागराज मुख्यालय में हलचल हुई तेज
UP Board Class 10th Result LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का मुख्यालय प्रयागराज में है. यहां से ही आज रिजल्ट जारी किया जाना है. मुख्यालय में इस समय हलचल तेज हो गई है. महज कुछ घटों में रिजल्ट जारी होने जा रहा है, ऐसे में यहां पर तेजी से तैयारियां चल रही है. रिजल्ट को बोर्ड सचिव भगवती सिंह जारी करेंगे.
UP Board 10 Result LIVE: वेबसाइट स्लो होने पर रिजल्ट चेक करने के लिए अपनाएं ये तरीका
UP Board 10 Result LIVE: UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 वेबसाइट स्लो होने पर डिजीलॉकर के जरिए भी आसानी से चेक किया जा सकता है. यहां मिलने वाली मार्कशीट डिजिटल सिग्नेचर और क्यूआर कोड के साथ वेरीफाइड होती है. जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.
UP Board 10 Result 2026: पिछले साल कौन रहे थे टॉपर
यूपी बोर्ड कक्षा 10 में पिछले साल पहली रैंक यश प्रताप सिंह (97.83) ने हासिल की थी. दूसरे नंबप पर अंशी (97.67), अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी (97.67) और तीसरे नंबप पर रितु गर्ग (97.50), अर्पित वर्मा (97.50) और सिमरन गुप्ता (97.50). थे
UP Board Class 10 Results 2026 Live Updates: रिजल्ट के दिन छात्रों के लिए स्पेशल हेल्पलाइन
UP Board Class 10 Results 2026 Live Updates: बोर्ड ने आज रिजल्ट घोषित होने की प्रक्रिया के दौरान छात्रों की सहायता के लिए विशेष मोबाइल और ईमेल की व्यवस्था भी की है.अगर किसी छात्र को लॉग इन करने में कठिनाई होती है या किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो इन हेल्पलाइन के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं. यह व्यवस्था विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है कि रिजल्ट के समय किसी भी छात्र को कोई असुविधा न हो और वे आसानी से अपने स्कोर देख सकें.
UP Board 10 Class Result: UMANG App पर जाकर चेक करें रिजल्ट
यूपी बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के परिणाम 23 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। #boardresult pic.twitter.com/75btuWePaq
— UMANG App India (@UmangOfficial_) April 23, 2026
UP Board 10 Result LIVE: रिजल्ट UMANG पर भी किए जाएंगे जारी
UP Board 10 Result LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट को UMANG पर भी किए किया जाएगा. छात्र web.umang.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट को चेक कर सकेंगे.
UP Board 10 Result 2026: 10वीं-12वीं में फेल होने वाले छात्रों के पास क्या हैं विकल्प
UP Board 10 Result 2026: यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. लाखों परीक्षार्थियों व अभिभावकों का इंतजार आज खत्म होगा. पर, नतीजों में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसके पास क्या विकल्प होंगे, जानें.
UP Board Results 2026: रिजल्ट से ठीक पहले यूपी बोर्ड ने जारी किया Digilocker का QR कोड, तुरंत खुलेगी मार्कशीट
UP Board Result Digilocker :यूपी बोर्ड ने इस बार छात्रों की सुविधा के लिए डिजीलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया है. डिजीलॉकर से प्राप्त डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह वैलिड मानी जाएगी.
UP Board Result: मोबाइल पर कैसे देखें अपना रिजल्ट? ये रहा सबसे आसान तरीका
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट को जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है. हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार 23 अप्रैल यानी आज शाम 4:00 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा. जिन भी छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है वो अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं. यूपी बोर्ड ने डिजिलॉकर का क्यूआर कोड भी जारी कर दिया है. क्यूआर कोड को स्कैन कर रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इसलिए NDTV चेकर की मदद से भी छात्र अपनी परिणाम देख सकते हैं.
254 मूल्यांकन केंद्रों पर हुई हैं कॉपियां चेक
UP Board Result 2026: इस साल कुल 254 मूल्यांकन केंद्रों लगभग 2.75 करोड़ शीट चेक की गई हैं. बोर्ड एग्जाम पूरा होने के बाद 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच मात्र 15 दिनों इन कॉपियों को चेक किया गया है.
UP बोर्ड रिजल्ट LIVE: UPMSP रिजल्ट 2026 कौन करेगा घोषणा
UP बोर्ड रिजल्ट LIVE: UPMSP रिजल्ट 2026 आज घोषित किया जाएगा. रिजल्ट को UPMSP के अधिकारी प्रयागराज स्थित मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी करेंगे.
UP Board Result 2026: रिजल्ट आने से पहले नहीं मिल रहा रोल नंबर, तो ऐसे जल्दी ढूंढ़ लें
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा. परीक्षा में शामिल विद्यार्थी नतीजों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in और डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी.
UPMSP UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हेडक्वार्टर के ऑडिटोरियम में घोषित किए जाएंगे नतीजे
UPMSP UP Board Result 2026: रिजल्ट की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सेक्रेटरी भगवती सिंह ने कहा, “हाई स्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम 2026 के रिजल्ट, 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हेडक्वार्टर के ऑडिटोरियम में घोषित किए जाएंगे. इन एग्जाम में लगभग 53.36 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जो 15 वर्किंग डेज़ में 8,033 सेंटर्स पर हुए थे
UP Board 10th Result Live: सिक्योरिटी फीचर्स वाली 16 लेयर की मार्कशीट
यूपी बोर्ड इस साल मार्कशीट में खास सिक्योरिटी फीचर्स लेकर आया है. दरअसल मार्कशीट में खास QR कोड होगा जिससे छात्र अपनी मार्कशीट को डिजिटली वेरिफाई कर सकेंगे.सचिव भगवती सिंह ने इसे बोर्ड की बड़ी उपलब्धि बताया है. इससे फायदा होगा कि डुप्लीकेट मार्कशीट नहीं बन सकेगी और काला बाजारी पर अंकुश लगेगा.
UP Board Result LIVE 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में ग्रेस मार्क्स के क्या नियम हैं?
UP Board 10th Result 2026:बोर्ड एग्जाम में परीक्षा देने वाले कई विद्यार्थी कुछ मार्क्स से पास नहीं कर पाते. ऐसे में अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो गया है तो इसके लिए यूपी बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर उसे पास कर देता है. अगर विद्यार्थी एक सब्जेक्ट में कुछ नंबरों से फेल हो रहा है या दो विषयों में कम अंकों (लगभग 4-5%) से फेल हो रहा है, तो बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है. वहीं अगर विद्यार्थी एक विषय में 10 प्रतिशत अंकों से पीछे है तो उसे विशेष नियम के तहत भी उत्तीर्ण किया जा सकता है.
UP Board 10th Result 2026: बिना इंटरनेट के भी ऐसे देखें रिजल्ट
UP Board Result LIVE 2026: यूपी बोर्ड के विद्यार्थी बगैर इंटरनेट के भी SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 10वीं के लिए UP10 लिखकर 56263 पर भेजें.
अगर आप 10वीं (High School) के छात्र हैं, तो टाइप करें: UP10
UP Board 10th Result 2026 Live: क्यूआर कोड स्कैन करें और देखें अपना रिजल्ट
आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट एनडीटीवी के QR कोड से चेक कर सकते हैं. ये वाला क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद आपको सीधे बोर्ड पेज पर लेकर जाएगा. यहां आपको 10वीं या फिर 12वीं के रिजल्ट पर क्लिक करना है और फिर जल्दी से अपना रोल नंबर, नाम और बाकी डिटेल भरनी हैं. ऐसा करने के बाद सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट आपके सामने होगी. कुल मिलाकर ये काफी आसान तरीका है और छात्रों को कोई परेशानी भी नहीं होगी.
UP Board 10th Result 2026: रिजल्ट चेक करने से पहले क्या-क्या रखें तैयार?
UP Board 10th Result LIVE Update: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों को रोलनंबर और जन्मतिथि, एडमिट कार्ड को याद करना चाहिए. रिजल्ट चेक करते वक्त ध्यान रहे कि आप अपना रोल नंबर और जन्मतिथि सही तरीके से इंट्री कर रहे हैं. इसके बाद धैर्य भी बड़ी चाबी है. अगर रिजल्ट चेक करते वक्त थोड़ी देर या परेशानी होती तो ऐसे में विद्यार्थी को धैर्य से काम लेना चाहिए और थोड़ा इंतजार कर फिर से परिणाम देखना चाहिए.
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 का कुछ घंटों में एलान
UP Board 10th Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10th के नतीजों की घोषणा में 8 घंटे से भी कम वक्त रह गया है. शाम 4 बजे सूबे के 27 लाख बच्चों के दसवीं का रिजल्ट आएगा. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट upresults.nic.in , upmsp.edu.in , upmspresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.