विज्ञापन

CBSE तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए IIT विशेषज्ञों की लेगी मदद, शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई की तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए आईआईटी विशेषज्ञों को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं.

CBSE तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए IIT विशेषज्ञों की लेगी मदद, शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश
शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई से शिकायतों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी
  • धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE की तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए आईआईटी विशेषज्ञों की टीम नियुक्त की.
  • यह टीम विशेष रूप से इस वर्ष परीक्षा के बाद शुरू हुई पुनर्मूल्यांकन सेवाओं में आई तकनीकी खामियों की जांच करेगी.
  • मंत्रालय का उद्देश्य इन तकनीकी समस्याओं की पहचान कर उन्हें शीघ्रता से ठीक करना है ताकि छात्र प्रभावित न हों.
नई दिल्ली:

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE की तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए अहम कदम उठाते हुए आईआईटी के विशेषज्ञों की एक टीम नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं. यह टीम विशेष रूप से इस वर्ष परीक्षा के बाद शुरू की गई पुनर्मूल्यांकन सेवाओं के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों की जांच करेगी. मंत्रालय का उद्देश्य है कि इन समस्याओं की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व सुचारू तरीके से संचालित हो सके.

साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री सीबीएसई से उन शिकायतों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिनमें छात्रों और अभिभावकों ने पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों की बात कही है. उन्होंने बताया कि मंत्री ने प्रक्रिया के दौरान सामने आई सर्वर की खराबी, भुगतान करने में दिक्कत और परिचालन संबंधी खामियों से जुड़े मुद्दों का गंभीरता से संज्ञान लिया.

सूत्रों के अनुसार, 'सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी व्यवधानों को लेकर छात्रों और अभिभावकों द्वारा उठाई गई शिकायतों का गंभीर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सर्वर डाउन होने, भुगतान करने में गड़बड़ियों और परिचालन संबंधी खामियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.'

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को तकनीकी विफलताओं के कारणों, तैयारियों के उपायों और प्रक्रिया के प्रबंधन में शामिल एजेंसियों की जवाबदेही के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. इससे पहले सीबीएसई ने कहा कि वह परिणाम के बाद होने वाली सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर उठी चिंताओं के बीच छात्रों के शैक्षणिक हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें : कैसे लें आंसर शीट, पोर्टल में छात्रों को पेमेंट में आ रही दिक्कत, धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE से मांगी रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Pradhan, CBSE Revaluation Technical Issues, CBSE Technical Glitches 2026, Dharmendra Pradhan CBSE Action, CBSE IIT Experts Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com