विज्ञापन

बच्‍चे की हैंडराइटिंग सुधारने के टिप्‍स, मोतियों सी हो जाएगी राइटिंग

Tips to Improve Child Handwriting: बच्‍चे की राइटिंग साफ ना हो तो पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं कि क्‍या करें. यह समस्‍या अब और बढ़ रही है क्‍योंकि डिजिटल दौर में बच्‍चे लिखना ही नहीं चाहते हैं.

बच्‍चे की हैंडराइटिंग सुधारने के टिप्‍स, मोतियों सी हो जाएगी राइटिंग

Tips to Improve Child Handwriting: बच्‍चे की राइटिंग साफ ना हो तो पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं कि क्‍या करें. यह समस्‍या अब और बढ़ रही है क्‍योंकि डिजिटल दौर में बच्‍चे लिखना ही नहीं चाहते हैं. यही वजह है कि वे होमवर्क करने से भी कतराते हैं या इतनी गंदी राइटिंग में लिखते हैं कि टीचर भी सिर पकड़ ले. ऐसे में क्‍या करें कि बच्‍चे की हैंडराइटिंग सुधर जाए. दरअसल, अच्छी लिखावट पढ़ाई और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है. अगर आपके बच्चे की हैंडराइटिंग साफ नहीं है, तो जानें ऐसे टिप्स, जिन्‍हें अपनाकर राइटिंग को मोतियों सा सुंदर बनाया जा सकता है. 

बच्‍चे की हैंडराइटिंग सुधारने के टिप्‍स

  • अक्‍सर बच्चे सही तरीके से पेंसिल पकड़ते ही नही हैं. इसलिए उन्‍हें पेंसिल पकड़ना सिखाएं. अगर वे गलत पकड़ के साथ लिखते हैं तो लिखावट खराब होती जाती है और हाथ में दर्द भी हो सकता है. 
  • ध्‍यान रखें कि जब भी बच्‍चा लिखने बैठे तो उसके बैठने की मुद्रा (पोश्चर) का सही होना बहुत जरूरी है. बच्चे को सीधा बैठकर, टेबल-चेयर की सही ऊंचाई पर लिखने की आदत डालें. 

क्‍लास 6 में आते ही बच्‍चे को इन तरीकों से पढ़ाना शुरू करें हिंदी

  • केवल एक दिन सही से लिखवा देने से लिखावट नहीं सुधर सकती. इसलिए बच्‍चे को रोजाना लिखने का अभ्यास कराएं. रोज कम से कम 15 मिनट सुंदर और साफ लिखने को कहें. 
  • बच्‍चे से कहें कि वह जल्‍दी-जल्दी सुलेख खत्‍म ना करे. बल्कि बड़े अक्षरों में लिखे और साफ-साफ लिखे. भले ही लिखावट उस समय उतनी सुंदर ना दिखे. 
  • बच्‍चे को लाइन वाली कॉपी में लिखने की आदत डलवाएं. लाइन वाली कॉपी में सुलेख करने से राइटिंग सुधरती है. इससे बच्‍चे को सीधी लाइन में लिखने की भी आदत पड़ती है.

7 तरीके, जिनसे तेज होगी बच्‍चों की कैलकुलेशन, झटपट सॉल्‍व कर लेंगे मैथ्‍स के सवाल

  • धैर्य और नियमित अभ्यास बनाए रखें. बच्‍चे की मेहनत और आपके सही मार्गदर्शन से बच्चे की लिखावट मोतियों जैसी चमकदार और आकर्षक बन सकती है. 
लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tips To Improve Child Handwriting, Handwriting, Handwriting Improvement, Handwriting Improving Tips For Kids, Handwriting Improving Tips In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com