विज्ञापन

किताबें हों या फिर ड्रेस, स्कूल कर रहा है जबरदस्ती तो हमें बताएं; NDTV उठाएगा आपकी आवाज

School Forcing Purchase Private Books: आपके स्कूल या फिर कॉलेज में कोई भी समस्या है और आपकी सुनवाई नहीं हो रही है तो आप हमें इसकी जानकारी दे सकते हैं. टीचर्स की कमी से लेकर जबरन फीस वसूली तक की शिकायतें आप हमें भेज सकते हैं.

किताबें हों या फिर ड्रेस, स्कूल कर रहा है जबरदस्ती तो हमें बताएं; NDTV उठाएगा आपकी आवाज
स्कूलों से आ रही हैं जबरन किताबें खरीदने का दबाव बनाने वाली खबरें

School Forcing Purchase Private Books: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक स्कूल प्रिसिंपल पेरेंट्स से बदसलूकी करती दिखी थीं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और अब स्कूल पर भी ताला लगाने की बात कही जा रही है. मामला बाहर से किताबें खरीदने का था, जिसके चलते प्रिंसिपल साहिबा को इतना गुस्सा आ गया कि वो अपना आपा खो बैठीं. इससे पहले बाकी कई शहरों से भी ऐसे ही वीडियो सामने आए, जिनमें पेरेंट्स पर जबरन प्राइवेट पब्लिकेशन की महंगी किताबें खरीदने का दबाव बनाया गया. ऐसे में एनडीटीवी ने छात्रों और उनके पेरेंट्स के लिए खास सीरीज शुरू की है, जिसमें वो अपनी आवाज हम तक पहुंचा सकते हैं और हम उसे पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम करेंगे. 

दिल्ली में भी हुई सख्ती

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की बात कही है, उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल पेरेंट्स को बाहर से या फिर स्कूल से किताबें खरीदने पर मजबूर नहीं कर सकता है, वो अपनी मर्जी से किताबें और यूनिफॉर्म खरीद सकते हैं. नियम तोड़ने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही गई है. 

NDTV एजुकेशन को भेजें अपनी शिकायत

दिल्ली ही नहीं देशभर के किसी भी राज्य में अगर छात्रों या फिर पेरेंट्स को इस तरह से मजबूर किया जा रहा है या फिर स्कूल जबरदस्ती कर रहा है तो वो सीधे एनडीटीवी एजुकेशन से संपर्क कर सकते हैं. आपकी शिकायत के बाद हम आपसे संपर्क करेंगे और आपकी आवाज ndtv.in के जरिए सरकार और लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे. इसके अलावा अगर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को भी इस तरह की कोई समस्या है तो वो हमें बता सकते हैं. 

टीचर्स की कमी और बदलहाल व्यवस्था की भी पड़ताल

अगर आपके स्कूल या फिर कॉलेज में टीचर्स की कमी है, या फिर स्कूल बदहाल स्थिति में है तो भी आप हमें अपनी शिकायत भेज सकते हैं. छात्राएं भी गंदे टॉयलेट से लेकर बाकी अपनी तमाम समस्याओं के बारे में हमें बता सकते हैं. 

एनडीटीवी से ऐसे करें संपर्क 

एनडीटीवी एजुकेशन से संपर्क करने के लिए आपको educationkhabar@ndtv.com पर मेल करना होगा. इस मेल में आप अपनी शिकायत के साथ अपना नंबर भी जरूर डालें, जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें. सब्जेक्ट में NDTV HINDI EDUCATION जरूर लिखें. अगर आपको स्टोरी में अपना नाम नहीं देना है तो भी आप बता सकते हैं, हम अपना रिपोर्टर भेजकर आपकी शिकायत की पड़ताल करेंगे और उस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे. इस आर्टिकल और मेल आईडी को अपने दोस्तों और बाकी छात्रों के साथ शेयर करें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com