विज्ञापन

Assam Board SEBA 10th HSLC Result 2026 Declared | ASSEB (Div.-I) असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

Enter Center Code. *
B26 -
Enter Roll Number *
I agree to the Terms & Conditions as well as Our Privacy Policy
Disclaimer: The exam results and marks presented on this website are obtained from third-party sources deemed reliable. These results are provided solely for informational purposes. We expressly disclaim any responsibility for inaccuracies or errors in the data. Users, including examinees and the general public, are strongly encouraged to verify the exam results and marks with the official records maintained by the Examining Authority. Any actions taken based on the information provided on this website are at the user's own risk.

SEBA Assam 10th HSLC Result 2026: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम (SEBA) द्वारा असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी 10वीं का रिजल्ट आज जारी हो रहा है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट या फिर एनडीटीवी पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. असम बोर्ड की परिक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो गईं थीं, जो 27 फरवरी को खत्म हुईं. अब पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. 

खुद असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बताया था कि 10 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया जाएगा. असम 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 दे चुके छात्र SEBA की आधिकारिक वेबसाइट https://site.sebaonline.org/results के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.  स्टूडेंट NDTV के https://ndtv.in/education/results पेज पर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं.

ASSEB (Div.-I) 10th Results.: इन वेबसाइटों से कर सकते हैं चेक

असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें | How to Check Assam Class 10th Result 2026

  • असम कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  
  • site.sebaonline.org या resultsassam.nic.in या पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर “HSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना स्टूडेंट अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें.

Assam Board SEBA HSLC Marksheet: अब अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें

पास होने के लिए 30 प्रतिशत अंक जरूरी

असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 30% अंक प्राप्त करने होंगे. वहीं जो छात्र तीन विषयों में फेल हो जाते हैं, वे कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट की रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन

असम बोर्ड कक्षा 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन बोर्ड के परिणामों की घोषणा के बाद किया जाएगा. जो उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं और उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में त्रुटियों के लिए रीवैल्यूएशन करवाना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से रीवैल्यूएशन प्रोसेस के लिए आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड के रिजल्ट के बाद इस संबंध में बोर्ड की साइट पर जानकारी उपलब्ध होगी.

असम बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा

असम बोर्ड 10वीं परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों के लिए असम बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा जून (संभावित) में आयोजित की जा सकती हैं. उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से असम 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

FAQ - Assam HSLC Result 2026

  • असम एचएसएलसी परिणाम 2026 कब घोषित किया जाएगा?
    • असम एचएसएलसी रिजल्ट 2026 10 अप्रैल को घोषित किया जाएगा. 
  • मैं अपना असम HSLC परिणाम ऑनलाइन कैसे देख सकता हूं?
    • असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्र अपना असम एचएसएलसी रिजल्ट 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट site.sebaonline.org और resultsassam.nic.in.पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Assam SEBA HSLC Result | एनडीटीवी के रिजल्ट पेज पर असम बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड रिजल्ट नेविगेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही अगले पेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 के तहत असम बोर्ड क्लास 10वीं एग्जाम रिजल्ट 2026 रजिस्टर पर क्लिक करें.
  • अब यहां स्टूडेंट को अपने नाम, रोल नंबर, ईमेल, फोन नंबर सहित बेसिक जानकारियों को दर्ज करें.
  • ऐसा करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
  • चेक करने के बाद इसे भविष्य के लिए सहेंजे.