विज्ञापन

KCET Admit Card 2026: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) आज किसी भी समय KCET 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. जो भी उम्मीदवार इस साल ये परीक्षा देने जा रहे हैं, वो हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर लें.

KCET Admit Card 2026: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी
KCET परीक्षा 23 और 24 अप्रैल को होने वाली है.

KCET Admit Card 2026 to release today: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण आज कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) का एडमिट कार्ड जारी करवने वाला है. एडमिट कार्ड जारी होते ही cetonline.karnataka.gov.in पर इसका लिंक एक्टिव हो जाएगा. लिंक पर जाकर उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड हासिल कर सकेंगे. KCET परीक्षा 23 और 24 अप्रैल को होने वाली है. जबकि कन्नड़ भाषा की परीक्षा 22 अप्रैल, 2026 को होगी. KCET हॉल टिकट डाउनलोड कैसे करना है आइए जानते हैं, इसके बारे में.

KCET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स

  1. कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) का एडमिट कार्ड डाउनलोज करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं.
  2. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से जुड़ा लिंक यहां पर एक्टिव होगा. जिसपर KCET 2026 एडमिट कार्ड लिखा होगा. इस लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3. जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा. जिसमें अएप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालने को कहा जाएगा. 
  4. ये भी जानकारी भर दें और  सबमिट करें.
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. इसे डाउनलोड करके रख लें.

एडमिट कार्ड पर लिखा गई हर एक जानकारी, जैसे आपका नाम और जन्म तिथि सही से चेक कर लें. किसी भी तरह की गलती होने पर आप कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें. क्योंतकि ये पूरी परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की है.

KCET परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश

  1. एग्जाम वाले दिन उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा. इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगा.
  2. परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें.
  3. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अपने साथ लेकर न जाएं.
  4. एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें

यह भी पढ़ें- कितनी पढ़ी-लिखी हैं राज्यसभा की पहली ओपनली LGBTQ+ सांसद Dr. Menaka Guruswamy

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com