Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री ने नतीजे जारी किए हैं. इस बार कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा है. वहीं झुंझुनू जिला 97.77 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है. वहीं दूसरे स्थान पर सीकर रहा है. यहां का पास प्रतिशत 97.43 रहा. वहीं तीसरे स्थान पर नागौर रहा, जहां का पास प्रतिशत 97.09 रहा. बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) और शिक्षा विभाग ने प्रदेश में केवल 10वीं ही नहीं, बल्कि कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड नतीजे भी जारी किए हैं. इस साल करीब 25 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकेंगे.
साल 2025 में सीकर 97.56% पास प्रतिशत के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा था. जबकि झुंझुनू 97.53% के साथ दूसरे और नागौर 97.26% के साथ तीसरे स्थान पर रहा था. वहीं 2024 के नतीजों में झुंझुनू जिला 97.74% के साथ सबसे आगे रहा था. सीकर 97.61% के साथ दूसरे स्थान पर था. साल 2023 में झुंझुनू जिले ने फिर राज्य में बाजी मारी थी और 95.70% के साथ पहले स्थान पर रहा था. वहीं सीकर 95.63% के साथ दूसरे स्थान पर रहा था.
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
RBSE राजस्थान 10वीं रिजल्ट नीचे बताए गए लिंक पर जाकर चेक किया जा सकता है. इन लिंक पर RBSE 10वीं क्लास रिजल्ट लिखा होगा. उस लिंक पर क्लिक कर दें. नतीजे आपके सामने आ जाएंगे.
rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
इसके अलावा DigiLocker पर जाकर भी नतीजों को देखा जा सकता है. डिजीलॉकर पर राजस्थान बोर्ड क्लास 10th का रिजल्ट चेक करने के लिए
स्टूडेंट्स डिजीलॉकर ऐप पर जाएं. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें "राजस्थान बोर्ड" सर्च करें और क्लास 10 या क्लास 12 रिजल्ट लिंक चुनें अपनी मार्कशीट तुरंत डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं