विज्ञापन

RBSE 12th Result 2026 : पिछले साल बेटियों ने गाड़े थे झंडे, क्या इस बार लड़के देंगे टक्कर? जानें टॉपर्स और पासिंग पर्सेंटेज

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 से पहले जानें पिछले साल के टॉपर्स और पासिंग पर्सेंटेज. देखें कैसे लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा और प्रीति-अनुप्रिया ने रचा इतिहास.

RBSE 12th Result 2026 : पिछले साल बेटियों ने गाड़े थे झंडे, क्या इस बार लड़के देंगे टक्कर? जानें टॉपर्स और पासिंग पर्सेंटेज
लड़कियों ने अनुशासन और कड़ी मेहनत से तीनों ही वर्गों में लड़कों को पीछे छोड़ा है, जो काबिले तारीफ है.

RBSE 12th Result 2026 OUT SOON : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं के परिणाम कल जारी कर दिए जाएंगे. इसकी अधिकारिक घोषणा आज बोर्ड द्वारा कर दी गई है. ऐसे में छात्रों और उनके पेरेंट्स दोनों की दिल की धड़कने तेज हो गई हैं.  इस बीच लोग पिछले साल का पासिंग पर्सेंटज क्या था, इसको भी ट्रैक कर रहे हैं. ऐसे में हम आपको यहां पर पिछले साल के नतीजे क्या था, कौन किस पर भारी पड़ा ये सारी जानकारी हम डिटेल में दे रहे हैं. 

 यह भी पढ़ें - RBSE 12th result 2026 OUT SOON : कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, QR कोड से कर सकते हैं फटाफट चेक

पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ है कि राजस्थान की बेटियों ने न केवल पढ़ाई में बाजी मारी, बल्कि मेरिट लिस्ट में भी अपना दबदबा कायम रखा. आइए ओवर ऑल से लेकर स्ट्रीम वाइज किसने टॉप किया कितना पासिंग पर्सेंटेज रहा. 

आर्ट्स (Arts) -  बेटियों की 'फर्स्ट डिवीजन' की लहर

आर्ट्स में पिछले साल कुल 5,87,444 छात्र रजिस्टर्ड थे. आर्ट्स का कुल पासिंग पर्सेंटेज 97.78% रहा. लेकिन यहां असली कहानी फर्स्ट डिवीजन के आंकड़ों में छिपी है. जहां 1,64,009 लड़कों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, वहीं लड़कियों की संख्या 2,23,045 रही.

कौन रहा भारी: यहां भी लड़कियां (98.42%) लड़कों (97.09%) से आगे रहीं.

टॉपर्स की बात करें तो- अनुप्रिया, प्रियंका, उर्मिला और प्रगति ने 99.60% अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया.

अब आते हैं साइंस पर-

साइंस (Science) - प्रीति ने रचा इतिहास

विज्ञान वर्ग में प्रतिस्पर्धा हमेशा कठिन होती है, लेकिन यहां का रिजल्ट सबसे शानदार रहा. 98.43% के कुल पास प्रतिशत के साथ साइंस स्ट्रीम अव्वल रही.

प्रीति ने 99.80% (500 में से 499 अंक) हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया.

इस स्ट्रीम में भी लड़कियों का पास प्रतिशत 99.02% रहा, जबकि लड़के 98.07% पर रहे. यानी यहां भी राज्य की बेटिंयों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया.

कॉमर्स (Commerce) - सबसे ज्यादा सफलता

कॉमर्स स्ट्रीम में छात्रों की संख्या कम जरूर होती है, लेकिन सफलता का प्रतिशत सबसे ऊंचा रहता है. 

पिछले साल 99.07% छात्र पास हुए.

टॉपर की बात करें तो कंगना कौशलानी ने 99.20% नंबर के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में अपना लोहा मनवाया. यहां कांटे की टक्कर थी, लड़कियां 99.27% और लड़के 98.97% पास हुए.  इस स्ट्रीम में भी लड़कियों ने झंडे गाड़े. 

Rajasthan Board Topper list 2025 - Stream-Wise पिछले साल की टॉपर्स लिस्ट

रैंक    नाम                 प्रतिशत                   स्ट्रीम

1     प्रीति                   99.80%                   साइंस
1    अनुप्रिया राठौड़    99.60%                    आर्ट्स
1    कंगना कौशलानी    99.20%                  कॉमर्स

क्यों खास रहा पिछला साल?

अगर हम तीनों स्ट्रीम को मिला दें, तो एक पैटर्न साफ नजर आता है. राजस्थान बोर्ड में अब केवल 'पास' होना मकसद नहीं रह गया है, बल्कि छात्र 99% से ऊपर के क्लब में शामिल हो रहे हैं. लड़कियों ने अनुशासन और कड़ी मेहनत से तीनों ही वर्गों में लड़कों को पीछे छोड़ा है, जो काबिले तारीफ है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com