विज्ञापन

RBSE 12th Result 2026: बिना इंटरनेट कैसे चेक कर सकेंगे 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? फॉलो करें ये आसान स्टेप

Rajasthan Board 12th Result 2026: जो छात्र अपने नंबर से खुश नहीं होंगे, वे निर्धारित समय-सीमा के अंदर री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. केवल थ्योरी पेपर के लिए री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन किया जाएगा.

RBSE 12th Result 2026: बिना इंटरनेट कैसे चेक कर सकेंगे 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट? फॉलो करें ये आसान स्टेप
RBSE 12th Result 2026: छात्र बिना नेट के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Rajasthan Board 12th Results 2026: बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE) आज सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर देगा. आप अपना रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. वहीं जिन बच्चों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि बिना इंटरनेट के भी राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

अपना रिजल्ट SMS के जरिए पाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं.
  2. अपनी स्ट्रीम के अनुसार कोड टाइप करें.
  3. 12वीं साइंस (Science): टाइप करें RJ12S <स्पेस> अपना रोल नंबर.
  4. 12वीं कॉमर्स (Commerce): टाइप करें RJ12C <स्पेस> अपना रोल नंबर.
  5. 12वीं आर्ट्स (Arts): टाइप करें RJ12A <स्पेस> अपना रोल नंबरय
  6. अब 5676750 या 56263 पर SMS भेज दें.
  7. रिजल्ट आपके फोन में आ जाएगा.

SMS भेजने से पहले यह छात्र ये पक्का कर लें कि उनका रोल नंबर एकदम सही होगह. साथ ही फोन में बैलेंस भी हो. बिना बैलेंस के SMS नहीं जाएगा.

बता दें कि इस साल, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 8.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है. जिनमें से लगभग 8.2 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से सबसे ज़्यादा छात्र लगभग 6 लाख, आर्ट्स स्ट्रीम से थे. साइंस स्ट्रीम से लगभग 2.3 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 30,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी.

साल 2025-2026 के लिए राजस्थान कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं थी.

आप NDTV के QR CODE की मदद से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Board 12th Result 2026, RBSE 12th Result 2026, RBSE Rajasthan Board 12th Result, Rajasthan Board 12th Result Bina Net Ke Kaise Check Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com