विज्ञापन

Rajasthan Pre DElEd रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Rajasthan Pre DElEd रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
प्री-डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

Rajasthan Pre DElEd Result: राजस्थान के युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने राजस्थान प्री Diploma in Elementary Education परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वो अब आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं, साथ ही यहीं से इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है. इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस रिजल्ट की घोषणा की.  

परीक्षा से जुड़े जरूरी आंकड़े 

  • ये परीक्षा 20 मई 2026 को राज्य के 41 जिलों के 1,774 केंद्रों पर आयोजित की गई थी
  • परीक्षा के लिए कुल 6,05,242 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था
  • कुल 4,97,178 उम्मीदवार इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे

25 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन

राजस्थान के तमाम टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रोग्राम की कुल 25,970 सीटों पर इस परीक्षा के जरिए एडमिशन होंगे. जिन उम्मीदवारों को राज्य में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती (लेवल-1) परीक्षा देनी है, उनके लिए ये दो साल का कोर्स जरूरी होता है. यही वजह है कि हर साल हजारों की संख्या में छात्र ये परीक्षा देते हैं और रिजल्ट का इंतजार होता है. 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए राजस्थान प्री-डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं 
  • होमपेज पर दिख रहे Rajasthan Pre DElEd (BSTC) Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा, यहां एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें
  • सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे यहीं से डाउनलोड कर लें

क्या है पासिंग मार्क्स का क्राइटेरिया

  • सामान्य (General) वर्ग - 50% 
  • ओबीसी (OBC) - 45% 
  • एससी/एसटी - 45% 
  • दिव्यांग (PwD) - 45% 
  • विधवा/तलाकशुदा महिला - 45% 

आगे का क्या है प्रोसेस?

आगे के प्रोसेस की बात करें तो रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं. इसके बाद मेरिट के हिसाब से पसंद के कॉलेज और सीटें मिलेंगीं. 

ये भी पढ़ें - IIT, IIM और IIIT की संख्या में 2014 के बाद कितना इजाफा? देख लीजिए पिछले 12 साल का आंकड़ा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Pre DElEd Result Time, Rajasthan Pre DElEd Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com