विज्ञापन

Rajasthan Board Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 97.20 छात्र हुए पास

Rajasthan Board 12th Result 2026 Out : आखिरकार राजस्थान बोर्ड ने आज 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. आपको बता दें कि इस बार 20 दिन के अंदर बोर्ड ने परिणाम जारी किए हैं. अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं.

Rajasthan Board Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 97.20 छात्र हुए पास
बोर्ड प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि लगातार मॉनिटरिंग, मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी और अधिकारियों के समन्वित प्रयासों के चलते संभव हो पाई है.

Rajasthan Board 12 Result 2026 OUT : छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग) नतीजे जारी कर दिए हैं. ऐसे में अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का तरीका हम आपको यहां पर स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं. 

ओवरआल पासिंग पर्सेंटेज-97.20

विज्ञान का पासिंग पर्सेंटेज-96.23 है

कला का - 97.54

कॉमर्स का- 93.64

RBSE 12th result 2026 OUT SOON : कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, QR कोड से कर सकते हैं फटाफट चेक

Rajasthan Board 12 Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कैसे करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • यहां आपको 12th Exam Result 2026 का लिंक नजर आएगा
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद नया टैब खुलेगा और उसमें आपको रोल नंबर डालना होगा
  • रोल नंबर डालने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुलकर आएगा
  • रिजल्ट को यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंट ले सकते हैं.

Rajasthan 12th Board Result 2026 OUT : 20 दिन में जारी किया रिजल्ट

आपको बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी कर दिया है. मात्र 20 दिनों के भीतर ही परिणाम जारी किया गया है, जो अब तक के राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार है. विदित हो कि 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं.

बोर्ड प्रशासन के अनुसार की मानें तो ऐसा लगातार मॉनिटरिंग, मूल्यांकन प्रक्रिया (Evaluation Process) में तेजी और अधिकारियों के समन्वित प्रयासों के चलते संभव हो पाया है. बता दें बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया. कॉपियों की जांच से लेकर डेटा अपलोडिंग तक हर स्टेप पर सख्त निगरानी रखी गई, जिससे कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई.

उल्लेखनीय है कि इस बार राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में कुल 8.2 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे.  इनमें आर्ट्स के सबसे ज्यादा करीब  6 लाख छात्र शामिल हैं. 


 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Board 12 Result 2026 OUT, Rajasthan Board 12 Result 2026 How To Check, Rbse 12th Result Out 2026, RBSE 12th Result Live Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com