विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी, जानें पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा रिजल्ट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज ऑनलाइन बटन दबाकर राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार इस साल 97.54% बच्चों ने 12वीं की परीक्षा पास की है.

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी, जानें पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा रिजल्ट
इस साल लगभग 8.2 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे.

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज यानी 31 मार्च, 2026 को सुबह 10:00 बजे कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित कर दिए हैं. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से ऑनलाइन बटन दबाकर यह नतीजे जारी किए हैं. इस साल साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 2025 के 98.43% से घटकर 2026 में 97.52% रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% और छात्राओं का 98.34% दर्ज हुआ. प्रथम श्रेणी में 1,46,644 छात्र और 98,636 छात्राएं सफल रहीं.

कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. कुल परिणाम 99.07% से गिरकर 93.64% रह गया. छात्रों का पास प्रतिशत 94.04% और छात्राओं का 92.82% रहा. प्रथम श्रेणी में 13,976 छात्र और 8,096 छात्राएं शामिल रहीं. आर्ट्स, में भी मामूली गिरावट के साथ कुल परिणाम 97.78% से 97.54% रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% और छात्राओं का 98.29% रहा. प्रथम श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं सफल रहीं.

इस साल का रिजल्ट क्या रहा

कॉमर्स स्ट्रीम: 93.64 %
आर्ट्स स्ट्रीम:  97.54 %
साइंस स्ट्रीम: 97.52 %

पिछले साल का रिजल्ट क्या रहा

कॉमर्स स्ट्रीम: 99.07%
आर्ट्स स्ट्रीम: 97.78%
साइंस स्ट्रीम: 94.43%

8 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 8.5 लाख बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिनमें से लगभग 8.2 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे. 8 लाख में से लगभग 6 लाख बच्चों ने आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा दी थी. वहीं साइंस स्ट्रीम से लगभग 2.3 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में 30,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी. ये परीक्षाएं 12 फरवरी, 2026 से शुरू हुई थी जो कि 11 मार्च, 2026 तक चली थी. यानी बोर्ड ने महज 20 दिनों में  रिजल्ट जारी कर दिए हैं.

RBSE कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 कैसे देखें

  1. ऑफिशियल वेबसाइट - rajasthan.gov.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. "RBSE Class 12 Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें.
  3. रोल नंबर सहित मांगी गई जानकारी डालें.
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी सेव कर लें.

अगर कोई छात्र अपने नंबर से खुश नहीं है, तो वो री-चेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है. री-चेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही किया जाएगा. इसके अलावा केवल थ्योरी पेपर की ही री-चेकिंग या पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा. 

NDTV रिजल्ट चेकर पर जाकर देखें नतीजे

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Check RBSE Class 12 Result 2026, Rajasthan Board Class 12 Results Released, Rajasthan Board Class 12 Topper, Rajasthan Board Class 12 Passing Percentage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com