विज्ञापन

राजस्थान में 2400 सरकारी नौकरियों का बड़ा ऐलान, PTI, JEN और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) नवंबर में करीब 2,400 पदों पर तीन नई भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी कर रहा है.

राजस्थान में 2400 सरकारी नौकरियों का बड़ा ऐलान, PTI, JEN और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) नवंबर में करीब 2,400 पदों पर तीन नई भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने वाला है. इन भर्तियों में शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक (PTI) की भर्ती के साथ यूडीएच, जल संसाधन और वित्त विभाग में जूनियर इंजीनियर (JEN) और टैक्स असिस्टेंट के पद शामिल है. 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि तीनों भर्तियों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जूनियर इंजीनियर के करीब 900 पदों के लिए विज्ञप्ति 15 नवंबर तक जारी करने की कोशिश है. वहीं, PTI और टैक्स असिस्टेंट भर्ती के विज्ञापन आचार संहिता हटने के बाद जारी किए जाएंगे.

PTI के सबसे ज्यादा 1200 पद

तीनों भर्तियों में सबसे ज्यादा पद फिजिकल टीचर इंस्ट्रक्टर (PTI) के हैं. इसके तहत 1,200 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं, जूनियर इंजीनियर के करीब 900 और टैक्स असिस्टेंट के 300 पद शामिल हैं.

18 से 40 साल तक के अभ्यर्थियों को मौका

तीनों भर्तियों में 18 से 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. हालांकि, पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताएं निर्धारित होंगी. भर्ती की विस्तृत जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी होने के बाद उपलब्ध होगी.

भर्ती परीक्षाओं के लिए विस्तृत सिलेबस और दिशा निर्देश विज्ञप्ति के साथ ही जारी कर दिये जाएंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से यह मौका खास है.

ये भी पढ़ें : रामभक्तों पर गोली चलवाने और संतों पर लाठीचार्ज कराने वाले माफी मांगकर ही अयोध्या आएं : CM योगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com