Madhya Pradesh Board Result: यूपी बोर्ड ने 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके अलावा अन्य स्टेट बोर्ड ने भी परिणाम घोषित कर दिया है. इसके बाद अब मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की कॉपियों का मूल्याकंन जारी हो चुका है. अब बस परिणाम घोषित होने की तारीखों की घोषणा होना बाकी है. रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. इससे पहले तारीखों की घोषणा की जाएगी.
छात्र अपने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 (MP Board 10th Result 2025) और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 ( MP Board 12th Result 2025) को अपने रोल नंबर दर्ज करने के बाद स्टूडेंट्स परिणाम देख सकते हैं. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 एक ही साथ बोर्ड के अधिकारियों द्वारा राज्य के शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में जारी किया जाएगा.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पिछले साल 24 अप्रैल को आया था रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट पिछले साल 24 अप्रैल को घोषित किया गया था. वहीं साल 2023 में एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 25 मई को जबकि एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था. साल 2022 की बात करें तो एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को वहीं 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा.
इस साल कब हुई परीक्षा
इस साल एमपी बोर्ड यानी एमपीबीएसई द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च महीने में आयोजित की गई थीं. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक और एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक चली थीं.
MP Board 10th Result 2025: इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
- MP बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें.
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा.
ये भी पढ़ें-बिहार होम गार्ड एडमिट कार्ड 2025, भोजपुर, मुंगेर और दरभंगा सहित इन जिलों के लिए जारी, पीईटी शेड्यूल जल्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं