PSEB 10th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है. इस बार कुल पास प्रतिशत 94.52 रहा है. बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की है. हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. हरलीन शर्मा ने पहली रैंक हासिल की है. वहीं, दूसरे नंबर पर बनी महेश शर्मा और तीसरे पर रिया रानी हैं. इन टॉपर्स ने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी लगन से यह साबित कर दिया है कि निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है.
PSEB 10th Toppers List 2026: ये हैं पंजाब बोर्ड 10वीं के टॉपर्स
रैंक 1: हरलीन शर्मा - 99.38%
रैंक 2: बनी महेश शर्मा - 99.23%
रैंक 3: रिया रानी - 99.23%
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'Results' के लिंक पर क्लिक करें.
- अब 'Matriculation Examination Result March 2026' के लिंक को चुनें.
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- आप भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.
विदित हो कि पंजाब बोर्ड की परीक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारते हुए 95.96 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 फीसदी रहा. हरलीन शर्मा ने 99.38 प्रतिशत अंक के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त करके टॉप किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर 99.23 प्रतिशत अंक के साथ मनिमहेश शर्मा और तीसरे स्थान पर रिया रानी ने 99.23 प्रतिशत अंक हासिल किए.
पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष कुल 2,69,505 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिनमें 1,27,753 छात्राएं और 1,41,746 छात्र शामिल थे. वहीं, जारी परिणाम के अनुसार, परीक्षा में कुल 2,54,744 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिनमें 1,22,595 छात्राएं और 1,32,143 छात्र शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं