Product Manager एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसकी डिमांड कभी कम नहीं होती है. भारत के साथ-साथ विदेशों में Product Manager की खूब डिमांड रहती है. इतना ही नहीं ये नौकरी अच्छा खासा पैकेज भी अपने साथ लेकर आती है. टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स से जुड़ी कंपनियों में Product Manager सबसे ज्यादा मांग वाले प्रोफेशन है. सबसे खास बात, कई बड़ी कंपनियां फ्रेशर्स को भी अच्छी खासी सैलरी ऑफर करती हैं. यानी जॉब लगते ही शानदार पैकेज मिलने लग जाता है. वहींं अनुभवी के साथ ये पैकेज करोड़ों तक पहुंच जाता है. टेक्नोलॉजी में रुचि वाले लोग 12वीं पास करने के बाद अपना करियर इसमें बना सकते हैं.
Product Manager का रोल क्या होता है?
Product Manager किसी भी प्रोडक्ट को लॉन्च करने से जुड़ा होता है. प्रोडक्ट को कैसा लॉन्च किया जाए, उसकी डिजाइन, मार्केटिंग और सेल्स जैसी अलग-अलग टीमों के साथ मिलकर काम करता है, Product Manager बनने के लिए आप नीचे बताया गया कोई सा भी कोर्स कर सकते हैं.
- बीटेक
- बीबीए (BBA)
- बीकॉम (B.Com)
- बीएससी (कंप्यूटर साइंस, आईटी, मैथ्स)
तीन साल का डिग्री कोर्स करने के बाद आप मास्टर भी जरूर करें. एमबीए में मास्टर करना फायदेमंद साबित होगा. इसके अलावा आप Product Management, Business Analytics, Product Management, Data Analytics से जुड़े सर्टिफिकेट कोर्स भी करें. ये सभी चीजें आपको नौकरी दिलवाने में मदद करेगी.
कम्युनिकेशन पर दे ध्यान
नौकरी के लिए अप्लाई करने से पहले अपनी कम्युनिकेशन पर ध्यान दें. इस रोल में कम्युनिकेशन बेहद ही अच्छी होनी चाहिए. आपके अंदर कला होनी चाहिए लोगों को सामने अपनी बात रखने की. जो कि अच्छी कम्युनिकेशन स्किल के जरिए ही आ सकती है.
कितनी मिलती है सैलरी?
भारत में फ्रेशर को सालाना सैलरी आसानी से 5 से 8 लाख रुपये मिल जाती है. अगर अच्छे संस्थानों से पढ़ाई करें तो शुरुआती सैलरी ओर अधिक हो सकती है. वहीं 5–10 साल के अनुभव के बाद कई कंपनियां Product Manager को 40 लाख रुपये का पैकेज भी दे देती हैं.
कोर्स करने के बाद कहां करें अप्लाई
गूगल , माइक्रोसॉफ्ट, फ्लिपकार्ट, अमेजन, टीसीएस कंपनियों में समय-समय पर नौकरियां निकलती रहती है. यहां पर फ्रेशर के लिए भी नौकरी निकलती हैं. इसके अलावा यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स कंपनियों में भी आप अप्लाई कर सकते हैं. ये कंपनियां अच्छा पैकेज देती हैं.
ये भी पढ़ें- बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3,687 पदों पर निकली भर्ती, 15 जुलाई तक करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं