ओडिशा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी की सरकारी किताब में एक बड़ा ब्लंडर देखने को मिला है. कक्षा 5 की अंग्रेजी की किताब में बॉलीवुड का मशहूर गाना 'निंबूड़ा निंबूड़ा' पढ़ाया जा रहा है. जैसे ही यह बात सामने आई, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग शिक्षा विभाग पर गुस्सा भी निकाल रहे हैं. चलिए आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
क्या है पूरा मामला?यह पूरा विवाद ओडिशा के सरकारी स्कूल की पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी किताब से जुड़ा है. किताब के एक चैप्टर में 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का मशहूर गाना 'निंबूड़ा निंबूड़ा' हूबहू छाप दिया गया है. बता दें कि यह मूल रूप से एक राजस्थानी लोकगीत है, जिसे ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी प्रिंटिंग या पब्लिशिंग की बड़ी लापरवाही के कारण हुआ है. इस बड़ी गड़बड़ी ने राज्य के एजुकेशन सिस्टम और बुक रिव्यू कमेटी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक ओडिशा के स्कूल और जनशिक्षा विभाग (School and Mass Education Department) की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है.
दूसरी तरफ, शिक्षाविदों (एजुकेशन एक्सपर्ट्स) का कहना है कि प्राइमरी स्कूल के बच्चों की किताबों को प्रिंट करने से पहले कई बार बारीकी से चेक किया जाना चाहिए. ऐसी गलतियां बच्चों की पढ़ाई और उनके ज्ञान पर बुरा असर डालती हैं, इसलिए इस लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- 15 साल की उम्र में होने वाली थी शादी, फिर पिता की मौत से लगा झटका...लेकिन मां बनी ढाल, आज बेटी है IFS ऑफिसर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं