Odisha Board 10th Result 2023: ओडिशा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 96.40% छात्र पास, लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर 

Odisha Class 10 Result 2023: ओडिशा बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस साल बोर्ड की परीक्षा में कुल 96.40 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

Odisha Board 10th Result 2023: ओडिशा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 96.40% छात्र पास, लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर 

Odisha Board 10th Result 2023: ओडिशा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 96.40% छात्र पास

नई दिल्ली:

BSE Odisha HSC Matric Result 2023: ओडिशा बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा ने आज, 18 मई को ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है. बीएसई ने ओडिशा बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी किया है. स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in से अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए स्टूडेंट को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा. बता दें कि इस साल ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 96.40 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. 

ओडिशा बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. बीएसई कक्षा 10वीं में लड़कियों का पास 97.05% जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 95.75% रहा है.

BSE Odisha 10th HSC Result 2023 Live: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे, स्टूडेंट ऐसे कर सकेंगे चेक

स्टूडेंट दोपहर 12 बजे के बाद मार्क्स चेक करें

ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिज्लट जारी कर दिया गया है, लेकिन आधिकारिक सूचना के अनुसार, छात्र दोपहर 12 बजे या उसके बाद अपने अंक देख सकते हैं.  

ओडिशा बोर्ड रिजल्ट 2023 की वेबसाइट 

bseodisha.ac.in

orissaresults.nic.in

NEET Answer Key 2023: नीट आंसर-की से नीट स्कोर का भी पता चलता है, क्या आपको पता है ये ट्रिक नहीं तो यहां जानिए 

ओडिशा बोर्ड रिजल्ट एसएमएस से भी

स्टूडेंट ओडिशा 10वीं के नतीजे एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को OR10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करना होगा और इसे 5676750 पर भेजना होगा.

ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट ऐसे चेक करें | How to check BSE Odisha Matric result 2023

  • स्टूडेंट सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर अब रिजल्ट पर जाएं.
  • ओडिशा एचएससी परिणाम लिंक खोलें.
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन करें.
  • ओडिशा एचएससी या मैट्रिक परिणाम देखें.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड ने अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं इस तारीख से