विज्ञापन

Odisha 10th Result 2026: ओडिशा 10वीं का रिजल्ट आज शाम इतने बजे होने जा रहा है जारी, जानें कहां कर सकेंगे चेक

Odisha 10th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. बोर्ड 2 मई को 4 बजे रिजल्ट को जारी करेगा. जिन भी छात्रों ने इस साल ओडिशा की परीक्षा दी है, वो बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाकर आज रिजल्ट चेक कर लें.

Odisha 10th Result 2026: ओडिशा 10वीं का रिजल्ट आज शाम इतने बजे होने जा रहा है जारी, जानें कहां कर सकेंगे चेक
छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी.

Odisha 10th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), ओडिशा आज 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. रिजल्ट को शाम को 4 बजे जारी किया जाए, जबकि छात्र इसे शाम 6 बजे से ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. आज 10वीं क्लास के साथ-साथ  स्टेट ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा. बता दें ओडिशा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू हुई थी जो कि 2 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. इस साल कुल 5,61,979 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. छात्र अपना रिजल्ट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Odisha 10th Result 2026 ऑनलाइन कैसे देखें

  1. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार bseodisha.ac.in या orissaresults.nic.in पर जाएं.  ये ऑफिशियल वेबसाइट हैं.
  2. इन वेबसाइट पर शाम 6 बजे रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा, उस लिंक पर क्लिक करें.
  3. पेज पर 'Odisha Annual Examination Result 2026' लिखा होगा. जिसपर क्लिक करें.
  4. रोल नंबर और जन्म तिथि भरने को कहा जाएगा.
  5. सही से जानकारी भरते ही प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी. रिजल्ट जारी होने के बाद 2 से 3 हफ्तों में छात्र अपने स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

ओडिशा कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में पिछले साल कुल पास प्रतिशत 94.69% रहा था.  2025 में 5.22 लाख से अधिक छात्रों ने ये परीक्षा दी थी. ये परीक्षाएं पूरे राज्य में 3,133 केंद्रों पर आयोजित की गईं थी. वहीं इस बार देखना होगा की रिजल्ट साल 2025 के मुकाबले कैसा रहता है.

फेल होने पर क्या होगा

जो भी छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा देना का मौका मिलेगा. बोर्ड  की और से आमतौर पर ये परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha 10th Result 2026, Odisha 10th Result, Odisha 10th Result Kitne Bje Ane Wala Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com