नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया है. 3 मई 2026 को आयोजित इस परीक्षा में पेपर लीक के आरोप के बाद ये फैसला लिया गया है. पिछले कुछ दिनों से नीट परीक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. एनटीए की शिकायत के बाद राजस्थान SOG ने जांच शुरू की और पता लगा कि एक सैंपल पेपर में 100 से ज्यादा सवाल हूबहू थे.
अब Answer Key को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. छात्र कह रहे हैं कि Answer Key को जल्दबाजी में जारी किया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा आयोजित किए जाने के तीसरे दिन ही प्रोविजनल आंसर सीट जारी कर दी गई थीं.
एक्सपर्ट क्या कह रहे?
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने एनडीटीवी को बताया कि नीट-यूजी,2026 का प्रश्न पत्र (Question Paper) स्तरीय नहीं होने के कारण परफेक्ट-स्कोर और कट-ऑफ ज्यादा होने के दावे किए जाने लगे थे. ऐसे दावों से नीट-यूजी,2026 में शामिल होने वाले 22 लाख विद्यार्थियों और अभिभावकों में वास्तविकता जानने के लिए जिज्ञासा चरम पर पहुंच गई थी. आखिर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के इससे टेंशन में आ गए.
देव शर्मा कहते हैं, मुमकिन है कि इसी जिज्ञासा और तनाव को शांत करने के दबाव में एनटीए-नई दिल्ली की ओर से जल्दबाजी में प्रोविजनल Answer Key की जारी की गई हों.
एनटीए चीफ ने क्या कहा?
NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.वहीं उन्होंने स्टूडेंट्स और अभिभावकों को घबराने से मना किया है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द परीक्षा कराने की कोशिश होगी और इसके लिए छात्रों को दोबारा फीस देने की दरकार नहीं है.
यह भी पढ़ें: नीट यूजी परीक्षा रद्द लाइव अपडेट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं