विज्ञापन

मजदूरों के प्रदर्शन के बीच फिर चर्चा में नोएडा की डीएम मेधा रूपम, UPSC क्रैक करने से पहले था शूटिंग का शौक

नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बीच चर्चा में आईं DM मेधा रूपम. जानिए शूटिंग चैंपियन से UPSC टॉपर बनने वाली इस जांबाज IAS अधिकारी की पूरी कहानी

मजदूरों के प्रदर्शन के बीच फिर चर्चा में नोएडा की डीएम मेधा रूपम, UPSC क्रैक करने से पहले था शूटिंग का शौक
शूटिंग में तोड़ा रिकॉर्ड: आईएएस बनने से पहले मेधा एक मंझी हुई शूटर रही हैं.

Who is Medha Rupam : उत्तर प्रदेश का औद्योगिक केंद्र नोएडा इस वक्त मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन की आग में झुलस रहा है. वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब पथराव और तोड़फोड़ तक पहुंच गया है. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है नोएडा की जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम. 

कौन हैं मेधा रूपम?

विवादों और चुनौतियों के बीच मेधा रूपम का व्यक्तिगत सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. उत्तर प्रदेश कैडर की 2014 बैच की यह आईएएस अधिकारी देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं.

शूटिंग में तोड़ा रिकॉर्ड

आईएएस बनने से पहले मेधा एक मंझी हुई शूटर रही हैं. केरल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने न केवल तीन गोल्ड मेडल जीते, बल्कि राज्य का रिकॉर्ड भी तोड़ा. 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में उनकी प्रतिभा का हर कोई कायल था.

UPSC में 10वीं रैंक

दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई करने वाली मेधा ने साल 2013 की यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की थी.

प्रशासनिक अनुभव

29 जुलाई 2025 को नोएडा की कमान संभालने से पहले वह मेरठ और बागपत जैसे जिलों में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं.

चुनौतियों भरा रहा है कार्यकाल

नोएडा जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर मेधा रूपम का कार्यकाल चुनौतियों भरा रहा है. हाल ही में एक इंजीनियर की गड्ढे में डूबकर हुई मौत के मामले में भी उन पर सवालिया निशान खड़े हुए थे. अब मजदूरों के इस उग्र आंदोलन को संभालना उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है.

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Workers Protest, DM Medha Rupam, IAS Medha Rupam Biography, Noida News, Salary Hike Protest Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com