यूजीसी के पीजी कोर्स को पूरी तरह से फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार करना होगा.
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में एक साल का पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स शुरू करने को मंजूरी दे दी है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के इस फैसले से उन छात्रों को काफी फायदा पहुंचने वाला है, जिन्होंने चार वर्षीय स्नातक (UG) डिग्री पूरी की होगी. ऐसे छात्र एक साल में पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स कर सकेंगे. यानी दो साल के पोस्टग्रेजुएट कोर्स करने की जरूरत नहीं होगी.
इस कोर्स से जुड़ी जानकारी
- यूजीसी के पीजी कोर्स को पूरी तरह से फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार करना होगा.
- ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) से जुड़े यूजीसी नियमों का पालन करना होगा.
- ये एक साल का कोर्स केवल वही संस्थान शुरू कर सकेंगे, जिन्हें पहले से संबंधित विषय में दो साल PG कार्यक्रम को ऑनलाइन या ODL मोड में चलाने की मंजूरी दी गई है.
- इस कोर्स में केवल उन्ही छात्रों को दाखिला दिया जाएगा. जिन्होंने चार वर्षीय डिग्री पूरी की होगी. यानी 3 साल के ग्रेजुएट वाले छात्र इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे.
- इसके अलावा दाखिले के लिए तय पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा.
छात्रों को क्या पहुंचेगा फायदा
- जो छात्र ऑनलाइन PG कोर्स करना चाहते हैं, उनके लिए ये फैसला काफी काम का साबित होने वाला है. महज एक साल के अंदर हाथ में PG की डिग्री आ जाएगी.
- छात्र नौकरी के साथ भी ये कोर्स कर सकते हैं. वो भी कम समय के अंदर
- एक साल का कोर्स होने के चलते इसमें आनेवाला खर्च भी कम होगा.
- PG के बाद छात्र जल्द से पीएचडी और रिसर्च भी कर सकेंगे.
- कोर्स करने के बाद नौकरी के बेहतर अवसर भी मिल जाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ugc Guidelines, Online Learning, ODL And Online Courses