- NTA ने शुक्रवार सुबह 'X' पर पोस्ट करते हुए नया अपडेट जारी किया है.
- 21 जून की परीक्षा का नया एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड करना काफी है, दोबारा जरूरत नहीं.
- दिल्ली में NEET परीक्षार्थियों के लिए 21 जून को DTC और क्लस्टर बसों में सफर एकदम फ्री रहेगा.
NEET UG 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से 21 जून 2026 को NEET UG की दोबारा परीक्षा (Re-Exam) आयोजित की जा रही है. परीक्षा से ठीक पहले, NTA ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर छात्रों का बड़ा कंफ्यूजन दूर किया है. इसके अलावा, दिल्ली में फ्री बस सेवा, मध्य प्रदेश में स्पेशल ट्रेन और हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम कदम उठाए गए हैं. अगर आप भी 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है.
'दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है NEET एडमिट कार्ड'
NTA ने शु्क्रवार सुबह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने 21 जून की परीक्षा के लिए अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की कोई जरूरत नहीं है. छात्रों को NTA की तरफ से जो SMS, ईमेल या वॉट्सऐप मैसेज प्राप्त हो रहे हैं, वे मुख्य रूप से केवल उन छात्रों के लिए एक रिमाइंडर हैं, जिन्होंने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है. एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि 3 मई को जारी किए गए पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे, क्योंकि इस बार कई छात्रों के एग्जाग सेंटर्स उनकी पसंद के शहरों में बदले गए हैं.
It is clarified that those who have already downloaded their Admit Cards for the 21st June NEET UG Examination need not do it again. The SMS/Email/WhatsApp messages are primarily for those students who are yet to download their new Admit Cards. The 3rd May Admit Cards won't be…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 19, 2026
दिल्ली में छात्रों के लिए DTC बसों में मुफ्त सफर की सुविधा
परीक्षार्थियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने 21 जून को फ्री बस यात्रा का ऐलान किया है. उम्मीदवार अपना वैध एडमिट कार्ड (Valid Admit Card) दिखाकर दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) और क्लस्टर (DIMTS) बसों में मुफ्त सफर कर सकते हैं. आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, यह सुविधा परीक्षा केंद्र जाने और वहां से वापस आने, दोनों ही यात्राओं के लिए पूरे दिन उपलब्ध रहेगी.
मध्य प्रदेश में परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
परीक्षा के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश में 20 जून को इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर 09354 इंदौर से सुबह 11:25 बजे रवाना होकर शाम 7 बजे भोपाल पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 09353 भोपाल से शाम 7:40 बजे चलकर रात 12:55 बजे रतलाम पहुंचेगी. इन 17 कोच वाली स्पेशल ट्रेनों से उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए लंबी यात्रा करनी है.
हरियाणा के 19 जिलों में परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए हरियाणा सरकार ने मल्टी-लेयर सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार किया है. राज्य के 19 जिलों (जैसे- गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार आदि) के हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात रहेंगी. केंद्रों पर प्रवेश से पहले छात्रों की दो स्तरों (Dual-layer frisking) पर चेकिंग की जाएगी. पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी दी है कि परीक्षा माफिया और अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.
टेलीग्राम को हाई कोर्ट से झटका, बैन हटाने की याचिका खारिजदिल्ली हाई कोर्ट ने NEET की दोबारा परीक्षा के कारण केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए अस्थायी बैन को चुनौती देने वाली टेलीग्राम की याचिका खारिज कर दी है, जिससे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को कोई राहत नहीं मिली है. जस्टिस तेजस करिया ने IT एक्ट की धारा 69A के तहत जारी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए, 22 जून तक टेलीग्राम को ब्लॉक करने के सरकार के फैसले को बरकरार रखा है.
ये भी पढ़ें:- NEET UG Exam में बचे हैं सिर्फ 3 दिन, NTA ने उम्मीदवारों के लिए जारी किया जरूरी संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं