देश व प्रदेश के साथ सीकर में भी कल रविवार 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम सुबह 5: 15 बजे तक आयोजित होने वाली री-नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. सीकर जिले में री नीट परीक्षा में 27,106 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो पूर्व 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा की तुलना में 2,873 कम हैं. इधर पिछली बार की तरह किसी भी अप्रिय घटना की अफवाहों की रोकथाम को लेकर पुलिस खास सतर्कता बरत रही है.
सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम
पिछली परीक्षा में हुए पेपर लीक के तार सीकर से जुड़ने के चलते इस बार सीकर में सुरक्षा व सतर्कता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति, मेटल डिटेक्टर से जांच और कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी. इधर पेपर लीक या गैस पेपर जैसी अफवाहों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने हॉस्टल और होटल संचालकों को भी अलर्ट किया है. पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार फ्लैग मार्च निकालकर हॉस्टल व कोचिंग संचालकों से संपर्क किया जा रहा है. एनटीए के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी.
प्रवेश से पहले हैड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच होगी तथा छात्राओं की फिस्किंग भी की जाएगी. वहीं, नीट परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले से प्रश्न पत्र खोले जाएंगे और केंद्राधीक्षक क्यूआर कोड स्कैन कर इसकी सूचना एनटीए को भेजेंगे. री-नीट यूजी परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी. केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा. री-नीट को लेकर जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश में सीकर में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की बैठक लेकर मुस्तैदी व सतर्कता के साथ परीक्षा घोषित करवाने की निर्देश दिए थे.
इसके बाद जिला कलेक्टर में सपा ने भी कोचिंग संचालकों की बैठक लेकर परीक्षा से संबंधित कोई भी अफवाह या संदिग्ध बात सामने आने पर तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना देने की अपील की थी. बीते दिन भी एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने शिक्षानगरी के हॉस्टल एवं होटल संचालकों की बैठक ली. इसमें एएसपी ने संचालकों से परीक्षा को लेकर गैस पेपर पेपर लीक अन्य अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. सूचना देने वाले की पहचान भी पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस में सूचना आदान-प्रदान करने के लिए विशेष व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates: Exam Hall में डायबिटीक Students को क्या ले जाने की है परमिशन, ये रही लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं