नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026) के उम्मीदवारों के लिए रीफंड प्रक्रिया से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों का रीफंड बकाया है, उनके पैसे सीधे उसी बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे, जिसकी जानकारी उन्होंने आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट की है. एनटीए ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे बिना किसी देरी के अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स को पोर्टल पर जाकर अच्छी तरह जांच लें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारियां पूरी तरह सही हैं
एडमिट कार्ड से पहले बैंक वेरिफिकेशन जरूरी
जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा.
वेबसाइट पर जाएंसबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगिन करें.
लॉगिन क्रेडेंशियलअपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि (DOB) का उपयोग करके लॉग इन करें.
बैंक वेरिफिकेशन सेक्शनइसके बाद 'Bank Account Verification' वाले विकल्प पर जाइए.
डिटेल जांचिएअपना अकाउंट नंबर, IFSC कोड और खाताधारक का नाम ध्यानपूर्वक चेक करें.
सबमिट करेंसभी जानकारियां सही होने पर डिटेल्स को कन्फर्म कर सेव कर दीजिए.
NEET (UG) 2026 - Refund Update for Candidates
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 15, 2026
All candidates will receive their refund directly into the bank account/refund details updated by them on the official portal..
Candidates are advised to ensure their refund details on the portal are accurate and up to date to avoid… pic.twitter.com/9TRneHdBtF
गलती होने पर न हों पैनिक
एनटीए ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि यदि किसी उम्मीदवार से बैंक विवरण भरने में कोई चूक हो गई है या उन्होंने यह प्रक्रिया छोड़ दी है, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. परीक्षा समाप्त होने के बाद एनटीए बैंक विवरण को सही करने का एक और मौका प्रदान करेगा.
फर्जीवाड़े और स्कैम से बचने की सख्त सलाह
डिजिटल धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए एनटीए ने उम्मीदवारों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. एजेंसी ने साफ किया है कि रीफंड प्रक्रिया को तेज करने या वेरिफिकेशन के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं