NEET Exam Dos and Donts: नीट यूजी (NEET UG) रि-एग्जाम की घड़ी बेहद करीब आ चुकी है. सालों तक दिन-रात एक करने वाले छात्र भी इस आखिरी समय में अक्सर दबाव में आ जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एग्जाम से ठीक पहले की सही रणनीति आपकी पूरी मेहनत को सफल बना सकती है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा के दिन किताबी कीड़ा बनने की गलती भारी पड़ सकती है. अंतिम घंटों में दिमाग को शांत और एकाग्र रखना ही नीट में बेहतर रैंक लाने का सबसे बड़ा मूलमंत्र है. आइए जानते हैं एग्जाम के दिन आपको क्या करना है क्या नहीं...
एग्जाम के दिन क्या करें
आखिरी वक्त में सिर्फ इन स्कोरिंग टॉपिक्स पर दें ध्यान. इस समय कोई भी नया टॉपिक पढ़ने का जोखिम न उठाएं. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए केवल उन आसान और महत्वपूर्ण चैप्टर्स को एक बार ऊपर-ऊपर से देख लें जिनका वेटेज ज्यादा है.
परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार शाम को पढ़ाई पूरी तरह बंद कर देनी चाहिए. यह वक्त दिमाग को आराम देने का है, ताकि संडे को परीक्षा के दौरान आपका दिमाग दोगुनी रफ्तार से काम कर सके. इसलिए शनिवार को भरपूर और अच्छी नींद लें.
परीक्षा के दिन भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां
ओवरईटिंग न करेंसुबह बहुत ज्यादा हैवी नाश्ता या खाना खाकर न निकलें.
Overthinking न करेंरिजल्ट कैसा होगा, इस चिंता में अपना समय न गंवाएं.
पैनिक होने से बचेंपरीक्षा केंद्र पर भीड़ और दूसरे छात्रों को देखकर खुद को कमजोर न समझें.
किताबें टटोलनाएग्जाम वाले दिन सुबह के समय पढ़ाई करना बिल्कुल बंद कर दें.
तनाव दूर करने के 3 ट्रिक्स
अगर पेपर देखते ही घबराहट होने लगे या कुछ याद न आए, तो ये तरीके तुरंत काम आएंगे:
- मन ही मन अपनी पसंदीदा धुन को हमिंग करें, इससे दिमाग रिलैक्स महसूस करता है.
- अपने कान के निचले हिस्से (इयरलोब्स) को हल्का सा पिंच करें. इससे नर्वस सिस्टम एक्टिव होता है और डर कम होता है.
- पहले एक लंबी सांस अंदर खींचें, फिर फेफड़े भरने के बाद एक्स्ट्रा सांस और अंदर लें. ऐसा दो बार करने से 5 मिनट में मन पूरी तरह शांत हो जाएगा.
इन बातों का भी रखें ख्याल
खुद को हाइड्रेटेड रखें, लेकिन बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें. हड़बड़ी से बचने के लिए समय से पहले सेंटर पहुंचें और खुद पर भरोसा रखें.
परीक्षा के दिन सुबह घर से निकलने से पहले एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ और जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह चेक कर लें. नीट के ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करें.
यह भी पढ़ें- इस बार 180 नहीं 195 मिनट का होगा NEET पेपर, परीक्षा के नए नियम, ड्रेस कोड और सुरक्षा से जुड़े 11 अहम सवाल-जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं