विज्ञापन

नीट-यूजी परीक्षा के दिन पटना में सभी कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद, 95 परीक्षा केंद्रों पर 46,029 उम्मीदवार देंगे एग्जाम

NEET UG री-एग्जाम 21 जून को पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है. एग्जाम दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा जो कि शाम 5:15 बजे तक चलेगा. इस परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर पटना में एक बड़ी बैठक हुई है. पटना के जिला मजिस्ट्रेट और पटना के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस की अध्यक्षता में ये बैठक की गई है.

नीट-यूजी परीक्षा के दिन पटना में सभी कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद, 95 परीक्षा केंद्रों पर 46,029 उम्मीदवार देंगे एग्जाम
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पहले भी कई बार उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं.

नीट-यूजी री-एग्जाम को लेकर बड़े पैमाने में तैयारी की जा रही है. 21 जून को होने वाली इस परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पटना के जिला मजिस्ट्रेट और पटना के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक भी हुई. जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे उम्मीदवारों के लिए हर संभव सुविधा सुनिश्चित करें. किसी भी तरह की नकल न हो सके. सभी अधिकारियों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही इनका सख्ती से पालन करने को कहा गया. जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पहले ही कई बार उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं. किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

पटना में 95 परीक्षा केंद्रों पर है एग्जाम

पटना में कुल 95 परीक्षा केंद्र पर ये एग्जाम होने जा रहा है. कुल 46,029 उम्मीदवार परीक्षा देने जा रहे हैं. गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर के दायरे के बाहर छायादार स्थान होगा. उम्मीदवारों को BSRTC बसों में मुफ़्त यात्रा की सुविधा दी गई है. नीट एग्जाम वाले दिन सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे. उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर 24x7 नजर रखी जाएगी. 

अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर दोषियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. किसी भी संदिग्ध जानकारी की सूचना 24x7 जिला कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0612-2219810/2219234, डायल-112 और पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9031825979 पर दी जा सकती है. जिला स्तर से तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की सुपर गर्ल चारू पांडेय, SSC से लेकर बैंक-रेलवे समेत 19 सरकारी नौकरियों का रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Exam, NEET Re Exam, Neet Re Exam 2026 Kab Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com