विज्ञापन
3 hours ago

NEET UG 2026 Re-Exam Live Updates: NEET UG पेपर लीक के बाद अब दोबारा नीट परीक्षा आयोजित हो रही है, जिसके लिए 21 जून की तारीख तय की गई थी. देशभर के 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने 3 मई को नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक के बाद इसे रद्द कर दिया गया. अब लाखों छात्र एक बार फिर नीट एग्जाम दे रहे हैं, जिसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं. तमाम एग्जाम सेंटर्स पर पैरामिलिट्री से लेकर पुलिसबल तैनात है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कहा गया है कि पेपर लीक की अफवाहों पर ध्यान न दें. नीट परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी, इसीलिए एनडीटीवी के साथ जुड़े रहें और इस बड़ी परीक्षा की पल-पल की जानकारी पाएं. 

इस बार मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम

पेपर लीक के बाद एनटीए की तरफ से छात्रों को कई तरह की सुविधाएं देने की बात कही गई थी, जिसमें सबसे बड़ा फैसला टाइम में बढ़ोतरी का है. इस बार नीट छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जा रहा है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और 5:15 पर खत्म होगी. परीक्षा केंद्रों पर एंट्री आधे घंटे पहले ही बंद हो जाएगी, इसके बाद किसी भी हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो कम से कम एक घंटे पहले ही एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं. 

ये डॉक्यूमेंट जरूर रखें पास

  • एनटीए की तरफ से जारी एडमिट कार्ड
  • एक आईडी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो

इस बार सख्त है ड्रेस कोड 

  • परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले छात्रों को सख्त चेकिंग से गुजरना होगा. एनटीए की तरफ से इसके लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है. 
  • एनटीए के ड्रेस कोड के मुताबिक साधारण और हल्के रंग के कपड़े पहनें, कपड़े हाफ स्लीव्स के होने चाहिए
  • पैरों में चप्पल या कम हील वाले सैंडल ही पहनें, जूते पहनने की इजाजत नहीं है. 
  • भारी कढ़ाई वाले कपड़े, बड़े बटन और डिजाइनर चीजें पहनकर न जाएं.
  • किसी भी तरह के गहने जैसे- अंगूठी, कान के झुमके, गले का हार, ब्रेसलेट या कोई भी सजावटी चीज पहनने की सख्त मनाही है.

ये भी पढ़ें - NEET Exam Day Tips: NEET AIR-1 तन्मय गुप्ता ने बताया एग्जाम हॉल का 'टाइम मैनेजमेंट सीक्रेट', ऐसे सॉल्व करें पेपर

LIVE Updates of NEET UG 2026 Re-Exam:

NEET UG 2026 Live Updates: परीक्षा आसान थी... फ़िज़िक्स मुश्किल थी

पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुई NEET-UG की दोबारा परीक्षा के बाद एक उम्मीदवार ने कहा, "परीक्षा आसान थी... फ़िज़िक्स मुश्किल थी.यह फ़ॉर्मूला पर आधारित थी. इस बार ज्यादा चेकिंग और तलाशी ली गई.

पश्चिम बंगाल के छात्र का कहना है कि बायोलॉजी आसान थी, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री का लेवल ठीक-ठाक था

पश्चिम बंगाल के एक छात्र ने बताया कि NEET UG की दोबारा परीक्षा में बायोलॉजी सबसे आसान सेक्शन था, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री का लेवल न तो बहुत आसान था और न ही बहुत मुश्किल. हालांकि, छात्र को लगा कि 3 मई को हुई पिछली परीक्षा ज्यादा बेहतर थी.

NEET re-exam Live Updates: पिछली बार के मुकाबले यह परीक्षा ज़्यादा मुश्किल थी

चेन्नई सेंटर से तरुण नाम के एक उम्मीदवार ने कहा, "मेरा पेपर अच्छा रहा, लेकिन देखते हैं क्या होता है. पिछली बार के मुकाबले यह परीक्षा ज़्यादा मुश्किल थी."

जम्मू कश्मीर सेंटर की छात्रा का रिएक्शन: पेपर बहुत अच्छा था, मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी

जम्मू-कश्मीर सेंटर से बाहर निकलते हुए एक छात्रा ने पेपर के बारे में बातचीत करते हुए एएनआई से कहा "पेपर बहुत अच्छा था.

 

मेरी तैयारी बहुत अच्छी थी, बस फिजिक्स थोड़ी मुश्किल थी. बाकी सब ठीक था. कुल मिलाकर, यह एक अच्छा अनुभव रहा."

NEET UG 2026 Live Updates: नीट रिएग्जाम पेपर हुआ संपन्न, 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

आज देश-विदेश के 5 हजार से ज्यादा सेंटर्स पर नीट यूजी का रिएग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच 5:15 मिनट पर संपन्न हो गया. इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सीसीटीव कैमरों से हर सेंटर पर निगरानी रख रहे थे. 2 लाख से ज्यादा सुरक्षा कर्मी परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए थे. आपको बता दें कि परीक्षा में पिछली बार की तरह कोई गड़बड़ी न हो बीते शनिवार को मॉकड्रिल 5000 सेंटर्स पर कराई गई थी.

'बस इसे खत्म करना चाहती हूं': थके-हारे उम्मीदवार NEET की दोबारा परीक्षा देने पहुंचे

NEET परीक्षा के दोबारा आयोजन के दौरान परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे छात्रों और उनके माता-पिता के मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और परीक्षा सिस्टम के प्रति उनके अविश्वास को दर्शाता है. पेपर लीक के बाद 23 लाख से ज्यादा छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है, जिससे उनके परिवारों में गहरा रोष और निराशा है.

राजस्थान के पाली में NEET परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी की बिगड़ी तबीयत

पाली में NEET परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. मेडिकल टीम ने तुरंत उसे बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया. चिकित्सकों की टीम ने परीक्षार्थी की जांच की और परिजनों को भी सूचना दे दी गई. इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर  परिजन छात्रा को घर ले गए. 

नीट परीक्षा के दौरान गुजरात में धार्मिक चीजों को उतरवाने पर बवाल

गुजरात के अहमदाबाद के एक सेंटर में अचानक कुछ हिंदू संगठन से जुड़े लोग पहुंच गए, जिन्होंने इस बात का विरोध किया कि छात्रों की पहनी हुई धार्मिक चीजों को जबरन क्यों उतरवाया गया. इस दौरान माहौल बिगड़ता देख पुलिस हरकत में आई और ऐसे तमाम लोगों को एग्जाम सेंटर के दायरे से बाहर कर दिया. 

एक्सीडेंट में घायल छात्रा को परीक्षा देने की सुविधा, शिक्षा मंत्री से बातचीत के बाद लिया गया फैसला

नीट री-एग्जाम के लिए कोलकाता की एक छात्रा को विशेष सुविधा दी गई, जिसमें अलग कमरा और मेडिकल सुविधाएं शामिल हैं. दरअसल इस छात्रा का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने उसकी मदद की और एग्जाम सेंटर पर ये तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई गईं. 

बाहर किलेबंदी और अंदर परीक्षा दे रहे छात्र

नीट के लाखों छात्र इस वक्त परीक्षा केंद्र में बैठकर अपने फ्यूचर को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, सभी का सपना है कि वो किसी तरह नीट क्वालिफाई करें और डॉक्टर बनें. वहीं एग्जाम सेंटर्स के बाहर ऐसी सुरक्षा व्यवस्था है कि परिंदा भी पर नहीं मार पाए. 

नीट एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिली तो रोने लगीं छात्राएं

नीट एग्जाम सेंटर पर थोड़ी देरी से पहुंचीं कुछ छात्राओं को जब एंट्री नहीं मिली तो वो फूट-फूटकर रोने लगीं. कर्नाटक के एक परीक्षा केंद्र से वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्राओं को रोते हुए देखा जा सकता है. 

EET री-एग्जाम: झुग्गी में रहने वाली माँ का दर्द—"कर्ज लेकर बेटी को पढ़ाया, आत्महत्या के डर से हटा दी कमरे की कुंडी"

दिल्ली के पंडारा रोड परीक्षा केंद्र के बाहर नीट (NEET) री-एग्जाम देने आए छात्रों और उनके माता-पिता का दर्द छलक उठा. बजाज फाइनेंस से लोन लेकर बेटी को एलन कोचिंग कराने वाली एक सिलाई करने वाली महिला ने रोते हुए बताया कि परीक्षा रद्द होने से उनकी बेटी कितनी तनाव में थी. वहीं, आत्महत्या के डर से पिता ने न सिर्फ कमरे की कुंडी हटा दी, बल्कि पंखे को भी ऐसा बना दिया कि कोई लटक न सके. 

NEET re-exam Live Updates: मायूस होकर एग्जाम सेंटर से निकले कई छात्र

नीट परीक्षा देने आए कई छात्र ऐसे भी हैं, जिन्हें एग्जाम सेंटर से बेरंग लौटना पड़ा. ये वो छात्र थे, जो टाइम पर सेंटर नहीं पहुंच पाए. कई बार मिन्नत करने के बाद भी इन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया, जिसके बाद ये सभी अपने घरों को लौट गए. 

NEET UG 2026 Live Updates: एंट्री नहीं मिलने पर कई जगह पेरेंट्स ने जताया विरोध

नीट का री-एग्जाम शुरू हो चुका है. एनटीए ने पहले ही बताया था कि ठीक आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे और इसके बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी. कई सेंटर्स पर ऐसा ही हुआ और कुछ छात्र परीक्षा देने से रह गए, जिसके बाद बाहर खड़े पेरेंट्स ने विरोध जताया. उनका आरोप है कि दो मिनट की देरी से पहुंचने वालों को भी एंट्री नहीं मिली. 

भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट की परीक्षा

नीट री-एग्जाम शुरू हो चुका है. लाखों छात्र एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और डॉक्टर बनने का सपना साकार करने की कोशिश हो रही है. हालांकि कुछ छात्र ऐसे भी रहे, जिन्हें लेट आने के चलते एंट्री नहीं मिल पाई. 

NEET re-exam Live Updates: नीट परीक्षा देने आई छात्रा ने बताया किन छात्रों पर पड़ा पेपर लीक का असर

हिमाचल के धर्मशाला में नीट परीक्षा देने पहुंची छात्रा सुप्रिया ने कहा कि नीट पेपर लीक का कुछ छात्रों पर बुरा असर पड़ा है और कुछ पर अच्छा, जिन छात्रों ने 1 या 2 साल का ड्रॉप लिया था, उनके लिए यह बहुत बुरा हुआ क्योंकि उन्होंने बहुत मेहनत की थी. वहीं जिन्होंने पढ़ाई नहीं की थी, उन्हें पिछली बार भी कोई फर्क नहीं पड़ा था और इस बार भी नहीं पड़ेगा. पिछली बार मेरा एग्जाम बहुत अच्छा गया था, अब हम अंदाजा नहीं लगा सकते कि पेपर इस बार मुश्किल आएगा या नहीं. पिछले एग्जाम के बाद मुझे उम्मीद थी कि इस बार मुझे सीट मिल जाएगी, लेकिन जैसे ही यह नोटिफिकेशन आया कि नीट परीक्षा रद्द हो गई है, मेरी सारी उम्मीदें टूट गईं.

NEET UG 2026 re-exam Live: एग्जाम सेंटर में एंट्री हुई बंद

नीट परीक्षा के एग्जाम सेंटर्स के गेट बंद हो चुके हैं, इसके बाद अब किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी. ठीक 2 बजे से एग्जाम शुरू होगा और 5 बजकर 15 मिनट पर खत्म होगा. 

नीट परीक्षा से पहले पश्चिम बंगाल में बारिश ने खड़ी की परेशानी

नीट एग्जाम अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है, इसी बीच पश्चिम बंगाल से कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें छात्र और उनके पेरेंट्स भारी बारिश के बाद पानी से भरी सड़कों पर चलते दिख रहे हैं. 

NEET re-exam Live Updates: कुछ ही देर में शुरू होगा नीट एग्जाम

नीट का री-एग्जाम अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है. लाखों छात्र अपने-अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंच चुके हैं, जिसके बाद अब 2 बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी. 

नागपुर में परीक्षा देने पहुंचा अब्दुल्ला तालिब, अबू धाबी पड़ा था सेंटर

नीट का छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब नागपुर के एग्जाम सेंटर पहुंच चुका है, इससे पहले इस छात्र ने दावा किया था कि उसका एग्जाम सेंटर अबू धाबी में पड़ गया है, हालांकि बाद में एनटीए ने उसे ठीक कर लिया और अब छात्र नागपुर में ही परीक्षा दे रहा है. 

NEET UG 2026 re-exam Live:इन उम्मीदवारों को मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम

एनटीए की तरफ से बताया गया है कि जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में PwD/PwBD लिखा होगा, यानी दिव्यांग उम्मीदवारों को बाकी की तुलना में एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा. 

NEET UG 2026 Live Updates: एग्जाम सेंटर पहुंच रहे छात्रों की सख्ती से हो रही चेकिंग

नीट एग्जाम देने पहुंच रहे छात्रों को अब एग्जाम सेंटर में एंट्री दी जा रही है. इससे पहले उनकी सख्ती से चेकिंग की जा रही है, कोई भी ऐसी चीज एग्जाम सेंटर के अंदर ले जाने की इजाजत नहीं है, जो एनटीए की लिस्ट में शामिल नहीं है. बायोमेट्रिक्स से लेकर एआई कैमरे परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे हैं. 

बैंकों के लॉकर में रखे गए हैं नीट के क्वेश्चन पेपर

नीट पेपर लीक के बाद एनटीए की तरफ से क्वेश्चन पेपर्स के ट्रांसपोर्टेशन के लिए एयरफोर्स की मदद ली गई थी, जिसके बाद अब नीट के ये क्वेश्चन पेपर्स बैंक के लॉकर्स में कड़ी सुरक्षा के बीच रखे गए हैं, जिन्हें कुछ ही देर बाद एग्जाम सेंटर तक पहुंचाया जाएगा. 

NEET छात्रों को कई राज्यों ने दी है मुफ्त सफर की सुविधा

नीट परीक्षा देने आए छात्रों को कई राज्यों की तरफ से मुफ्त सफर की सुविधा दी गई है. दिल्ली, पंजाब, बिहार, आंध्र प्रदेश और राजस्थान समेत तमाम राज्यों में एडमिट कार्ड के साथ छात्र मुफ्त सफर कर सकते हैं. 

NEET छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम

इस बार नीट छात्रों के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जा रहा है. कॉपी बांटने और बाकी चीजों के लिए ये टाइम बढ़ाया गया है. 

NEET Exam LIVE Updates: रफ वर्क के लिए एक्स्ट्रा पेज

नीट परीक्षा देने आए छात्रों के लिए इस बार रफ वर्क के लिए एक्स्ट्रा पेज की व्यवस्था की गई है. दो खाली पेज पहले और दो आखिर में दिए जाएंगे. इससे पहले सिर्फ दो ही पेज रफ वर्क के लिए दिए जाते थे. 

बिहार के पटना में परीक्षा केंद्रों के बाहर कुछ ऐसा है नजारा

बिहार के पटना में परीक्षा केंद्र के बाहर का वीडियो सामने आया है, जहां भारी संख्या में छात्र पहले ही पहुंच चुके हैं. 

NEET परीक्षा के लिए ऐसी है तैयारी

नीट परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर्स के बाहर जो चीजें दिख रही हैं, वैसा शायद ही पहले किसी एग्जाम के दौरान दिखा हो. पुलिस सख्ती से हर कोने की चेकिंग कर रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही. 

NEET Exam LIVE: नीट छात्रों की एंट्री शुरू

नीट का एग्जाम देने पहुंच रहे छात्रों की दिल्ली में एंट्री शुरू हो चुकी है. कई एग्जाम सेंटर्स पर छात्र पहुंच चुके हैं और उन्हें सख्त चेकिंग के बाद अंदर भेजा जा रहा है. 

एनटीए ने बताया क्या चीजें हैं जरूरी

NTA की तरफ से छात्रों को दी गई ये सलाह, परीक्षा के लिए शुभकामना

कुल 13 भाषाओं में हो रहा NEET एग्जाम

मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी नीट इस बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 भाषाओं में आयोजित हो रहा है. इसके लिए विदेश में भी कई सेंटर बनाए गए हैं. 

NEET Re-Exam:छात्रों और उनके पेरेंट्स के लिए जरूरी निर्देश

नीट एग्जाम देने आए लाखों छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. पुलिस ने पेरेंट्स से कहा है कि वो एग्जाम सेंटर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही रहें. इसके अलावा छात्रों को 11 बजे तक एग्जाम सेंटर के गेट पर पहुंचने के लिए कहा गया है. 

NTA ने रिपोर्टिंग पोर्टल लॉन्च किया

अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति या ऑनलाइन चैनल मिले जो री-NEET परीक्षा के पेपर लीक होने की अफवाह फैला रहा हो, तो तुरंत innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर उनकी रिपोर्ट करें.

NEET Exam: कितने बजे से शुरू होगा एग्जाम?

NEET री-एग्जाम ठीक 2 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए कुछ ही देर बाद एंट्री भी शुरू हो जाएगी. छात्रों को किसी भी हाल में 1.30 बजे तक एग्जाम सेंटर के अंदर पहुंचना होगा. 

NEET Exam 2026: इन छात्रों को नहीं मिलेगी एग्जाम सेंटर में एंट्री

NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को कम से कम एक घंटे पहले एग्जाम सेंटर में पहुंचना होगा, क्योंकि ठीक आधे घंटे पहले ही गेट बंद हो जाएंगे और इसके बाद आने वाले छात्रों को एंट्री नहीं दी जाएगी. 

NEET Re-Exam: पेपर लीक की अफवाहों से रहें सावधान

नीट री-एग्जाम से पहले कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पेपर लीक की अफवाहें फैलने का शक है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
NEET Re-Exam 2026, Neet Nta 2026, NEET UG Re-exam 2026, NEET Re-Exam Live Updates, Neet Live News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com