विज्ञापन

पांच लाख जवान, AI कैमरे और पैरामिलिट्री... NEET Re-Exam के लिए सरकार ने झोंकी पूरी ताकत

NEET re-exam 21 june 2026: नीट-यूजी री-टेस्ट परीक्षा 21 जून को होनी है. NEET की पुन: परीक्षा के लिए सरकार ने व्यापक स्‍तर पर तैयारियां की हैं. 

पांच लाख जवान, AI कैमरे और पैरामिलिट्री... NEET Re-Exam के लिए सरकार ने झोंकी पूरी ताकत

NEET re-exam 21 june 2026: नीट-यूजी री-टेस्ट परीक्षा 21 जून को होनी है. NEET की पुन: परीक्षा के लिए सरकार ने व्यापक स्‍तर पर तैयारियां की हैं. परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और लीक-प्रूफ बनाने के लिए कई स्‍तर पर कदम उठाए जा रहे हैं. CCTV कैमरों से लेकर पैरामिलिट्री की मदद से निगारनी की जाएगी.

NEET re-exam के लिए कड़े बंदोबस्‍त 

NEET re-exam परीक्षा के लिए कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं. 21 जून को परीक्षा होनी है, इस दिन नीट परीक्षा सेंटर्स पर 5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी.  साथ ही Multi layer सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं जिससे किसी तरह की नकल या परीक्षा में खामी की गुंजाइश ना रहे.

21 जून को देश भर के विभिन्‍न परीक्षा सेंटर्स पर 2 लाख से ज्यादा पुलिस, होमगार्ड्स, जिला प्रशासन, होमगार्ड और परीक्षक तैनात रहेंगे.  यही नहीं, परीक्षा से जुड़े संवेदनशील जगहों की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री लगाई जाएगी.  

देशभर के परीक्षा केंद्रों की निगरानी 1 लाख से ज्यादा लगे CCTV कैमरों से की जाएगी.  Multi Level Surveillance और AI based मॉनिटरिंग की जाएगीी.  

आधार वेरीफीकेशन गेट पर होगा 

21 जून को जो परीक्षार्थी नीट की परीक्षा देने सेंटर पहुंचेंगे, उनका आधार वेरीफीकेशन गेट पर ही किया जाएगा. जिससे प्रॉक्‍सी एग्‍जाम देने की कोई गुंजाइश ना रहे.   

केंद्र व राज्‍य सरकारें चुस्‍त 

इस परीक्षा को लेकर राज्य सरकार, केंद्र सरकार, स्थानीय प्रशासन, पुलिस, केवी स्‍कूल से लेकर नवोदय और प्राइवेट स्कूलों की भागीदारी होगी. बता दें कि इस परीक्षा में 23 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की खबर है. 

CBSE री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट कब तक होगा जारी? जानें JoSAA काउंसलिंग में कैसे शामिल होंगे छात्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Re-exam, NEET Re-Exam 2026, NEET Re-Exam 2026 Preparations, NEET Re-Exam 2026 On June 21, NEET Re-exam Big Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com