विज्ञापन

NEET MDS 2026: नीट एमडीएस की आवेदन प्रक्रिया शुरू, 2 मई को होगी परीक्षा

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो कि 30 मार्च तक चलने वाली है. NEET MDS परीक्षा 2 मई, 2026 को आयोजित होने वाली है.

NEET MDS 2026: नीट एमडीएस की आवेदन प्रक्रिया शुरू, 2 मई को होगी परीक्षा
आवेदन करते समय फीस भी भरनी होगी, जो 3 हजार रुपये है.

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो भी उम्मीदवार पोस्टग्रेजुएट MDS कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं वो आवेदन कर दें. ऑफिशियल वेबसाइट - natboard.edu.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 मार्च, 2026 है. यानी कुछ ही हफ्तों में आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है.

NEET MDS टेस्ट के लिए अप्लाई कैसे करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. "एग्जामिनेशन" टैब के अंदर NEET-MDS सेक्शन में होगा. उसपर जाएं.
  2. फिर 2026 सेशन के अंदर "एप्लीकेशन लिंक" पर क्लिक करें.
  3. एक नया पेज खुलेगा जिसमें रजिस्टर करने को कहा जाएगा. इसपर क्लिक करें.
  4. पूछी गई हर जानकारी सही से भर दें.
  5. एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें.

NEET MDS परीक्षा 

2 मई, 2026 को होगा
एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख30 मार्च
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने की तारीख4 अप्रैल से 6 अप्रैल, 2026
सही फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपलोड करने की विंडो कब खुलेगी21 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2026

कैंडिडेट्स को नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी-

  1. पासपोर्ट-साइज फोटो
  2. स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
  3. रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (स्टेट डेंटल काउंसिल या डेंटल काउंसिल ऑफ़ इंडिया से जारी)
  4. इंटर्नशिप का सर्टिफिकेट
  5. जाति सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  6. BDS डिग्री सर्टिफ़िकेट (प्रोविज़नल या परमानेंट)
  7. PwD सर्टिफ़िकेट (अगर लागू हो)
  8. आधार कार्ड, PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID - इनमें से कोई भी वैलिड ID प्रूफ

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 3,500 रुपये रखी गई. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और विकलांग (PwD) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 2,500 रुपये है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com