MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुबह 11:00 बजे नतीजों का ऐलान किया. इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 73.4% रहा और 12वीं में 76.01 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए. रिजल्ट में इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन अच्छा देखने को मिला है. 12वीं में चांदनी विश्वकर्मा और खुशी राय ने 594 अंक लाकर टॉप किया है, जबकि 10वीं में प्रतिभा ने पहला स्थान पाया है. नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है और मेरिट लिस्ट में उनका दबदबा साफ नजर आया है. आइए जानते हैं कि किस स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा रहा.
कितने छात्र और कितने परीक्षा केंद्र
इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें 10वीं के लगभग 9 लाख और 12वीं के करीब 7 लाख छात्र थे. परीक्षा पूरे राज्य में 3,856 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रखी गई थी, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई.
आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट
आर्ट्स स्ट्रीम में इस साल छात्रों का रिजल्ट बेहतरीन रहा है. बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए हैं. इस स्ट्रीम में श्रुति तोमर ने 489 अंक लाकर टॉप किया है. आर्ट्स में उनके अलावा इतने ही नंबर आकाश अहिरवार भी लाए हैं. यानी इस स्ट्रीम में दो टॉपर हैं.
साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट
साइंस स्ट्रीम में भी इस बार अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है. कई छात्रों ने बेहतर अंक हासिल किए हैं. साइंस स्ट्रीम में श्लोक प्रजापति ने 493 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है. उनके बाद गौरी शर्मा दूसरे नंबर पर हैं.
कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट
कॉमर्स स्ट्रीम में भी छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कई छात्रों ने अच्छे नंबर हासिल किए हैं. कॉमर्स स्ट्रीम में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 494 अंक लाकर टॉप किया है. इसके साथ ही दोनों 12वीं की टॉपर भी बन गईं हैं.
कैसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
- वहां 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और आवेदन नंबर डालें. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास रख लें.
NDTV पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
- इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं