विज्ञापन

महाराष्ट्र CET का पहले अटेम्प्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

छात्र cetcell.mahacet.org पर ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी कोर्सेज में एडमिशन के लिए यह रिजल्ट बेहद महत्वपूर्ण है.

महाराष्ट्र CET का पहले अटेम्प्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
MHT CET 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के परीक्षा नंबरों के साथ-साथ कुछ बुनियादी जानकारियां भी दी गई हैं.

MHT CET Result 2026 Out : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET Cell) ने आज, 15 जून 2026 को MHT CET पहले अटेम्प्ट के PCM ग्रुप का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं. अगर आपने भी यह परीक्षा दी है, तो रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी. 

कैसे चेक करें MHT CET 2026 का रिजल्ट?

  • रिजल्ट देखना बेहद आसान है. आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको 'MHT CET Result' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया लॉगिन पेज (Login Window) खुल जाएगा.
  • यहां अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी (Email ID) और पासवर्ड (Password) दर्ज डालिए.
  • डिटेल्स सबमिट करते ही आपका महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.

स्कोरकार्ड पर मिलेंगी ये जरूरी डिटेल्स

MHT CET 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के परीक्षा नंबरों के साथ-साथ कुछ बुनियादी जानकारियां भी दी गई हैं. छात्र अपने रिजल्ट में इन जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें:

  • उम्मीदवार का नाम 
  • माता-पिता का नाम 
  • एप्लीकेशन नंबर 
  • विषय (Subject - PCM)
  • कैटेगरी (Category)
  • सब्जेक्ट-वाइज पर्सेंटाइल स्कोर 
  • एग्रीगेट पर्सेंटाइल स्कोर

इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी कोर्सेज में एडमिशन के लिए यह रिजल्ट बेहद महत्वपूर्ण है. छात्र बिना किसी देरी के वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक करें.

यह भी पढ़ेंSchool Holiday Update: स्कूल-कॉलेज खुलते ही Students की मौज, जून के अंत में मिल सकता है 3 दिन का Long Weekend!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com