विज्ञापन

MHT CET 2026: PCM ग्रुप की परीक्षा तारीखों में बड़ा बदलाव, 12 अप्रैल को नहीं होगा एग्जाम, ये रही नई डेट्स

महाराष्ट्र सीईटी सेल ने यूपीएससी और नाटा परीक्षाओं के कारण 12 अप्रैल 2026 को होने वाली पीसीएम परीक्षा को टाल दिया है. अब परीक्षा 11 से 20 अप्रैल (12 अप्रैल को छोड़कर) के बीच होगी.

MHT CET 2026: PCM ग्रुप की परीक्षा तारीखों में बड़ा बदलाव, 12 अप्रैल को नहीं होगा एग्जाम, ये रही नई डेट्स
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट www.mahacet.org पर ही भरोसा करें.

MHT CET PCM Exam Revised Dates 2026 : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET Cell) ने पीसीएम (PCM) ग्रुप की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत ही जरूरी नोटिस जारी किया है. अगर आप भी इस साल इंजीनियरिंग या अन्य टेक्निकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए एग्जाम देने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए है. विभाग ने आगामी 12 अप्रैल को होने वाली परीक्षा को स्थगित करते हुए पूरे शेड्यूल को अपडेट कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं नया शेड्यूल और परीक्षा की तारीख बदलने का कारण.

क्यों बदली गई परीक्षा की तारीख?

दरअसल, 12 अप्रैल 2026 को देश में कई अन्य बड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं. इनमें यूपीएससी एनडीए और एनए (UPSC NDA & NA I), यूपीएससी सीडीएस (UPSC CDS I) और नाटा (NATA 2026 Phase 1) जैसी परीक्षाएं शामिल हैं. छात्रों को एक ही दिन दो परीक्षाओं के बीच चुनाव न करना पड़े और उन्हें परेशानी न हो, इसीलिए सीईटी सेल ने यह बड़ा फैसला लिया है.

अब कब होगी परीक्षा? 

नया शेड्यूल आने के बाद अब पीसीएम ग्रुप की परीक्षा विंडो 11 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक कर दी गई है. हालांकि, इसमें एक खास बात यह है कि 12 अप्रैल 2026 को कोई भी सीईटी एग्जाम नहीं लिया जाएगा. बाकी दिनों में परीक्षा पहले की तरह ही सुचारू रूप से चलती रहेगी.

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप पर जरूरी अपडेट

उम्मीदवारों को किसी भी तरह के कन्फ्यूजन से बचाने के लिए विभाग ने दो चरणों में जानकारी देने का फैसला किया है:

सिटी इंटिमेशन स्लिप - City Intimation Slip

5 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे के बाद से ही नई सिटी स्लिप पोर्टल पर लाइव कर दी गई है. इसमें छात्र अपना परीक्षा का जिला और सही तारीख चेक कर सकते हैं.

नया एडमिट कार्ड - Final Admit Card

सबसे जरूरी बात यह है कि सभी छात्रों को 7 अप्रैल 2026 को दोबारा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. इस नए एडमिट कार्ड में ही आपके परीक्षा केंद्र का पूरा नाम, सटीक पता और समय दिया गया होगा. पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर सेंटर पर जाने की गलती न करें.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट www.mahacet.org पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें- Maharashtra RTE Lottery Result 2026: पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपने बच्चे का नाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com