विज्ञापन

MAH MBA CET 2026 Out: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पहले अटेम्प्ट का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक

MAH MBA CET 2026 के पहले अटेम्प्ट का रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरे प्रयास का रिजल्ट जून के पहले या दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद की जा रही है. पहले अटेम्प्ट की परीक्षा अप्रैल और दूसरे अटेम्प्ट की परीक्षा मई में आयोजित हुई थी.

MAH MBA CET 2026 Out: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पहले अटेम्प्ट का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक
MAH MBA CET 2026 out: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पहले प्रयास के नतीजे जारी किए.

MAH MBA CET 2026: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MAH MBA CET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, फिलहाल फर्स्ट अटेम्प्ट का रिजल्ट जारी किया गया है. जिन भी उम्मीदवारों ने MBA और MMS एंट्रेंस परीक्षा दी थी, वो ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं. बता दें MAH MBA CET 2026 परीक्षा अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित की गई थी. ये एग्जाम कई सत्रों में आयोजित हुआ था. MAH CET 2026 की फर्स्ट अटेम्प्ट की परीक्षा 6, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित की गई थी. इसकी प्रोविजनल आंसर-की 2 मई को जारी हुई थी. जबकि फाइनल आंसर-की 13 मई को अपलोड की गई थी.

MAH CET 2026 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

  1. MAH CET 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट: cetcell.mahacet.org पर जाएं.
  2. 'MBA/MMS-CET 2026 scorecard' होम पेज पर लिखा हुआ दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
  3. रजिस्टर्ड ईमेल ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  4. 'scorecard' टैब पर क्लिक करें
  5. MBA CET 2026 का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

दूसरे अटेम्प्ट का रिजल्ट कब होगा जारी

दूसरे अटेम्प्ट की परीक्षा 9 मई को आयोजित की गई थी. इसकी आंसर-की 19 मई को जारी की गई थी. जबकि फाइनल आंसर-की 29 मई को जारी की गई थी. उम्मीद की जा रही है कि दूसरे अटेम्प्ट की परीक्षा का रिजल्ट जून में जारी हो सकता है. इस साल MAH CET परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी. दोनों प्रयासों में शामिल होना वैकल्पिक था. जो उम्मीदवार दोनों प्रयासों में शामिल हुए, वे प्रवेश के लिए दोनों में से बेहतर स्कोर का उपयोग कर सकते हैं.

MAH MBA CET एक राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसे महाराष्ट्र के 'स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल'  आयोजित करता है. यह परीक्षा राज्य भर के 300 से अधिक मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए होती है, जिनमें JBIMS, SIMSREE और PUMBA जैसे शीर्ष कॉलेज शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com