Maharashtra RTE Lottery Result 2026 OUT : महाराष्ट्र राज्य के स्कूली शिक्षा और खेल विभाग ने एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए राइट टू एजुकेशन (RTE) के अंतर्गत लॉटरी के रिजल्ट आज जारी कर दिए हैं. इस साल राज्य भर के लगभग 8,701 निजी स्कूलों में 1,14,826 सीटों पर एडमिशन के लिए लॉटरी निकाली गई है. बता दें RTE अधिनियम के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह के बच्चों के लिए प्राइवेट अनएडेड स्कूलों में 25% सीटें आरक्षित रखी जाती हैं. इन सीटों पर चुने गए बच्चों को कक्षा 8वीं तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा दी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे अभिभावक मेरिट लिस्ट अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं...
Maharashtra RTE Lottery Result 2026 OUT : RTE मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
अभिभावक नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट student.maharashtra.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Latest Announcement सेक्शन में RTE 25% Admission पर क्लिक करें.
- अब Maharashtra RTE Lottery Result 2026 या Merit List के लिंक को चुनें.
- अपना जिला (District), ब्लॉक या स्कूल का नाम दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- इसमें अपने बच्चे का नाम चेक करें और लिस्ट डाउनलोड कर लें.
Maharashtra RTE Lottery Result 2026 OUT : सिलेक्शन के बाद क्या करना होगा?
जिन छात्रों का नाम मुख्य मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें विभाग द्वारा तय की गई समय सीमा के भीतर आवंटित स्कूल में रिपोर्ट करना अनिवार्य है.
जरूरी दस्तावेज
एडमिशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) जैसे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ रखें.
समय सीमा
अगर आप दी गई डेडलाइन तक स्कूल नहीं पहुंचते हैं, तो सीट रद्द कर दी जाएगी और वेटिंग लिस्ट वाले उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा.
Maharashtra RTE Lottery Result 2026 OUT : वेटिंग लिस्ट का रखें ध्यान
जिन अभिभावकों के बच्चों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, वे पोर्टल पर नजर बनाए रखें. पहले राउंड की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद, खाली बची सीटों के लिए वेटिंग लिस्टची जारी की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं