Maharashtra Board HSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 2 मई 2026 यानी आज 12वीं (HSC) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल 12वीं बोर्ड एग्जाम में कुल 89.78 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा Digilocker पर भी रिजल्ट जारी किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड ने बताया कि इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत 93.15 रहा है. लड़कों का पास प्रतिशक 86.35 % रहा है. इस बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आपको सबसे पहले एनडीटीवी के LIVE ब्लॉग में मिलेगी. इसीलिए जुड़े रहें और लगातार रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट पाते रहें.
इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
- mahresult.nic.in
- hscresult.mkcl.org
- mahahsscboard.in
रिजल्ट चेक करने का तरीका
- रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं.
- होमपेज पर 'HSC Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना Roll Number और माता का नाम दर्ज करें.
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें.
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: Check Updates for MSBSHSE Board 12th Result, Scorecard Download Link-
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE : 26 सब्जेक्ट का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत
कुल 153 सब्जेक्ट्स में से 26 सब्जेक्ट्स का रिजल्ट 100% रहा है.
HSC Result LIVE Updates: प्राइवेट स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत क्या रहा
HSC Result LIVE Updates: प्राइवेट स्टूडेंट्स के तौर पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की कुल संख्या 37,559 है और इनमें से 36,941 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया और इनमें से 29,634 स्टूडेंट्स पास हुए. इनका पास परसेंटेज 80.21 रहा.
HSC Result LIVE Updates: कोंकण डिवीज़न का रिजल्ट रहा सबसे बेहतर
HSC Result LIVE Updates: सभी डिवीज़नल बोर्ड में, कोंकण डिवीज़न में रेगुलर स्टूडेंट्स का सबसे ज़्यादा रिज़ल्ट (94.14%) रहा और लातूर डिवीज़न में सबसे कम रिज़ल्ट (84.14%) रहा.
Maharashtra 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें क्या रहा पास प्रतिशत
Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज 12वीं (HSC) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 89.78 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. बोर्ड की और से जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार पिछले वर्षों की तरह इस बार भी परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है. इस साल 93.15 प्रतिशत लड़किया पास हुई हैं. जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86.80 रहा है.
Maharashtra Board 12th Result 2026: 93.15 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं.
बोर्ड की और से जारी किए गए रिजल्च के अनुसार इस साल 93.15 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं.
Maharashtra Board 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट
Maharashtra Board 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.
Maharashtra Board 12th Result 2026: इस लिंक पर सहसे पहले जारी होगा रिजल्ट
Maharashtra Board 12th Result 2026: इस लिंक पर जाकर कर सकेंगे रिजल्ट चेक- https://hscresult.mahahsscboard.in/
Maharashtra Board 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट करेगा जारी
Maharashtra Board 12th Result 2026:महाराष्ट्र बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस किसी भी समय शुरू होने जा रही है.
Maharashtra Board 12th Result 2026: UMANG ऐप पर ऐसे करें चेक रिजल्ट
UMANG ऐप पर भी महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026 का रिजल्ट चेक किया जा सकता गै.
स्टेप 1: UMANG ऐप डाउनलोड करें
स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें
स्टेप 3: ऐप में महाराष्ट्र बोर्ड सर्विसेज़ सर्च करें.
स्टेप 4: HSC रिजल्ट 2026 ऑप्शन चुनें.
स्टेप 5: रिजल्ट देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें
Maharashtra Board 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू
Maharashtra Board 12th Result 2026: बस कुछ ही देर में महाराष्ट्र बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है, उम्मीदवार अपना रोल नंबर तैयार कर लें.
Maharashtra HSC 12th Result LIVE: 5 मिनट में जारी होने जा रहा है रिजल्ट
Maharashtra HSC 12th Result LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड बस 5 मिनट में जारी करने जा रहा है, रिजल्ट
Maharashtra HSC 12th Result LIVE: आखिर कितने बजे जारी होगा रिजल्ट
बोर्ड के ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी होगा. जबकि वेबसाइट पर लिखा है कि 12 बजे जारी होगा.

MSBSHSE 12th Result LIVE: कुछ देर में शुरू होने जा रही है प्रेस कॉन्फ्रेंस
MSBSHSE 12th Result LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है. इस दौरान ही रिजल्ट को जारी किया जाएगा.
MSBSHSE 12th Result LIVE: टॉपर लिस्ट नहीं की जाएगी जारी
MSBSHSE 12th Result LIVE: MSBSHSE बोर्ड 'नो-मेरिट सिस्टम' अपनाता है. इसके मतलब ये है कि बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा.
Maharashtra HSC 2026 Result LIVE: रिजल्ट जारी में बचा है अब कुछ ही समय

Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: कुछ देर में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: बोर्ड HSC रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगा, जो कि सुबह 11 बजे शुरू होगी. इस दौरान रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी दी जाएगी. इसके एक घंटे बाद वेबसाइट पर रिजल्ट को अपलोड कर दिया जाएगा.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: फेल होने वाले छात्रों के पास क्या होगा विकल्प
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: जो भी छात्र एक या दो विषयों में अगर फेल हो जाते हैं, तो उन्हें दोबारा एग्जाम देने का मौका मिलेगा. वहीं दो से अधिक विषयो में फेल होने वालों को फिर से 12वीं क्लास करनी पड़ेगी.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: बोर्ड 2 घंटे में जारी करेगा रिजल्ट
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बस दो घंटे में जारी करने वाला है.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: बोर्ड के चेयरमैन त्रिगुण कुलकर्णी जारी करेंगे रिजल्ट
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बोर्ड के चेयरमैन त्रिगुण कुलकर्णी जारी करेंगे. रिजल्ट के साथ ही पास परसेंटेज, टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: HSC के नतीजे बस एक घंटे में होंगे जारी
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: छात्र ध्यान दें कि बोर्ड चेयरमैन के अनुसार, स्कोरकार्ड दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होंगे. जबकि PDF सूची सुबह 11 बजे जारी कर दी जाएगी.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: पिछले पाँच वर्षों का पास प्रतिशत
साल 2025 : 91.88 प्रतिशत
साल 2024: 93.37 प्रतिशत
साल 2023: 91.25 प्रतिशत
साल 2022: 94.22 प्रतिशत
साल 2021: 99.63 प्रतिशत
साल 2020: 90.66 प्रतिशत
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: 9 ज़ोनल बोर्ड में परीक्षाएं की गई थी आयोजित
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: ये परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई थी. पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण जोन में ये परीक्षा आयोजित की गई थी.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: इन बेवसाइट पर जाकर कर सकेंगे रिजल्ट चेक
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइटें-
mahahsscboard.in
hscresult.mahahsscboard.in
mahahsscboard.org
hscresult.mkcl.org
results.digilocker.gov.in
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: कहां से मिलेगी छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट?
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से ही हासिल की जा सकेगी. जो कि रिजल्ट जारी होने के कुछ हफ्तों बाद छात्र स्कूल से जाकर ले सकेंगे.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची सुबह 11 बजे होगी जारी
MSBSHSE का पास प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट और अन्य जानकारी सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे. बोर्ड के चेयरमैन त्रिगुण कुलकर्णी इस जारी करेंगे.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: इस साल 15,32,487 छात्रों ने पंजीकरण किया था
इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 15,32,487 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. जिनमें विज्ञान स्ट्रीम से 7,99,773, कला स्ट्रीम से 3,80,692, कॉमर्स स्ट्रीम से 3,20,152,छात्र शामिल हुए थे.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: क्या है पास प्रतिशत
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. जो छात्र इन अंकों को प्राप्त करने में असफल रहेंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना होगा.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी है परीक्षा
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: 15 लाख से ज़्यादा छात्रों ने महाराष्ट्र HSC कक्षा 12 की परीक्षा दी है, दोपहर 12 बजे महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) रिजल्ट जारी कर गेहा. वहीं टॉपर्स की सूची, कुल पास प्रतिशत और सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों की जानकारी सुबह 11 बजे घोषित की जाएगी.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: बस कुछ घंटों में जारी होगा रिजल्ट
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: कुछ ही घंटों में रिजल्ट जारी होने जा रहा है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम डाउनलोड करने से पहले रोल नंबर सब तैयार रख लें.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने के स्टेप
1.DigiLocker एप्लिकेशन डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं
2. आधार नंबर या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
3.डैशबोर्ड पर 'Education and Learning' सेक्शन में जाएं और सबसे ऊपर सर्च बार में 'Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, Pune' सर्च करें.
4. 'Class XII Marksheet' चुनें
5.अपना रोल नंबर और दूसरी डिटेल्स डालें
6.Submit पर क्लिक करें
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल क्या था रिजल्ट
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल के रिजल्ट की बात की जाए को कुल पास प्रतिशत 91.88% रहा था. लड़कियों का पास प्रतिशत 94.58% दर्ज कि.ा गया था.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर (DigiLocker) पर जाकर भी चेक करें रिजल्ट
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर (DigiLocker) की मदद से भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट देख सकेंगे.
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: कितने बजे चेक कर सेंकेग रिजल्ट
Maharashtra 12 Result 2026 LIVE: बोर्ड की और से दी गई जानकारी के अनुसार रिजल्ट को 11 बजे जारी किया जाएगा, लेकिन इसका लिंक 12 बजे एक्टिव होगा, यानी बच्चे 12 बजे अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: 1 बजे रिजल्ट का लिंक होगा एक्टिव
Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा. जिसकी मदद से छात्र अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे
Maharashtra Board Result LIVE: रोल नंबर रखें तैयार
Maharashtra Board Result LIVE: स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वो रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स तैयार रखें. रिजल्ट जारी होते ही इनकी जरुरत पडेगी
Maharashtra Board Result LIVE: किन वेबसाइट पर जारी किया जाएगा रिजल्ट
mahresult.nic.in
hscresult.mkcl.org
mahahsscboard.in
Maharashtra Board Result LIVE: आज जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
Maharashtra Board Result LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड आज 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा.
Maharashtra Board Result LIVE: टॉपर्स की लिस्ट जारी होगी या नहीं
महाराष्ट्र बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है, ऐसे में तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है.
Maharashtra HSC Result 2026 Live: डिजिलॉकर (DigiLocker) की सुविधा
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी.
Maharashtra Board Result LIVE: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं.
- होमपेज पर 'HSC Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना Roll Number और माता का नाम दर्ज करें.
- 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें.
Maharashtra HSC Result 2026 Live: कब हुआ था एग्जाम
Maharashtra HSC Result 2026 Live: Maharashtra HSC कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं.
Maharashtra HSC Result 2026 Live: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट-
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) 12वीं (HSC) के नतीजे को नीचे बताई गई वेबसाइट पर जारी करेगा.
mahresult.nic.in
hscresult.mkcl.org
mahahsscboard.in
Maharashtra Board Result LIVE: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
mahresult.nic.in
hscresult.mkcl.org
mahahsscboard.in
Maharashtra HSC Result 2026 Live: कितने पासिंग मार्क्स जरूरी
छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 35% अंक लाने जरूरी हैं. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के नंबर शामिल हैं. दोनों में पास होना जरूरी होगा.
Maharashtra HSC Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?
महाराष्ट्र में पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था. इस साल भी 14 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है, लड़कियां इस बार भी बाजी मार सकती हैं.