मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं. इस साल करीब 16 लाख छात्रों ने ये परीक्षा दी है. MPBSE ने 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थी. स्कूल शिक्षा विभाग नतीजे जारी करने का काम तेजी से कर रहा है. उम्मीद की जा रही है नतीजे अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ़्ते तक जारी हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि आंसर शीट के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है, और अंकों का डिजिटलीकरण अब अपने अंतिम चरण में है.
100 नकल के मामले आए सामने
इस साल, MPBSE कक्षा 10 के परीक्षा में लगभग 9.07 लाख और कक्षा 12 के लगभग 7 लाख छात्र शामिल हुए थे. पूरे राज्य में कुल 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इस साल MPBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान पूरे राज्य में नकल के लगभग 100 मामले सामने आए हैं. हालांकि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, CCTV से हर केंद्र की निगरानी रखी गई थी. फ्लाइंग स्क्वॉड भी तैनात किए गए थे. यहां तक की प्रश्न पत्रों के वितरण की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी.
ये भी पढ़ें- Lekhpal Bharti: 12वीं के बाद कैसे बनते हैं लेखपाल, जानें हर डिटेल, शुरू करें तैयारी
क्या हैं पासिंग मार्क्स
MPBSE कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में उन छात्रों को पास माना जाएगा तो कि प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त अंक हासिल करने में कामयाब होंगे. किसी विषय में 33 से कम अंक लाने पर वो पेपर दूसरी बार देने का मौका दिया जाएगा.
कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही एक लिंक एक्टिव होगा. इस लिंक पर क्लिक करके पूछी गई जानकारी जैसे रोल नंबर भरकर, रिजल्ट सामने आ जाएगा.
ये भी पढ़ें- CBSE रिजल्ट का इंतजार इस बार जल्दी हो सकता है खत्म, इन कारणों से नहीं होगी देरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं