अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण गैस से जुड़े शब्द जैसे LPG, PNG, CNG और LNG बहुत ज्यादा सुनने को मिल रहे हैं. आमतौर पर एलपीजी और सीएनजी का नाम ही लोग लेते थे लेकिन इनसे मिलते जुलते और भी कई शब्द हैं जो गैस से संबंधित हैं. क्या आप जानते हैं कि इनका फुल फॉर्म क्या होता है और ये एक-दूसरे से कैसे अलग होते हैं.
LPG
LPG – Liquefied Petroleum Gas
यह गैस लिक्विड फॉर्म में स्टोर की जाती है. इसका प्रयोग घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है. LPG सिलेंडर लगभग हर घर में उपयोग होता है. आपके घर में जो गैस सिलेंडर आता है उसमें एलपीजी ही होती है. कुकिंग गैस के अलावा इस गैस का प्रयोग कुछ छोटे उद्योगों में भी होता है.
PNG
PNG – Piped Natural Gas
यह गैस पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंचाई जाती है. जैसे आपने देखा होगा कि कई घरों में गैस का कनेक्शन लगा होता है, जहां पाइप द्वारा कुकिंग गैस आती है. यह पीएनजी गैस होती है. इसमें सिलेंडर की जरूरत नहीं होती है. यह बहुत सुरक्षित गैस मानी जाती है और किफायती होती है.
CNG
CNG – Compressed Natural Gas
यह गैस हाई प्रेशर में कंप्रेस की जाती है. इसका प्रयोग वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है. जैसे आपने सीएनजी से चलने वाली कार, ऑटो, बस आदि देखे होंगे. इस गैस से वाहन चलाने पर पेट्रोल-डीजल की अपेक्षा कम प्रदूषण होता है.
LNG
LNG – Liquefied Natural Gas
यह प्राकृतिक गैस का लिक्विड रूप होता है. इस गैस को बहुत कम तापमान पर स्टोर किया जाता है. करीबन -162°C पर इसे स्टोर रखना होता है. इसका उपयोग इंडस्ट्रीज, बड़े ट्रांसपोर्ट सिस्टम, इंटरनेशनल गैस ट्रांसपोर्ट आदि में किया जाता है.